‘कभी बेटे का मुंह नहीं देखने दूंगी’, मुस्कान को लेकर सौरभ की मां ने खोला राज

0
‘कभी बेटे का मुंह नहीं देखने दूंगी’, मुस्कान को लेकर सौरभ की मां ने खोला राज


Last Updated:

Meerut Murder News: मुस्कान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ के मर्डर की साजिश रची थी. दोनों ने पहले सौरभ को दवा पिलाकर बेहोश किया, फिक मुस्कान ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. बाद में सौरभ के…और पढ़ें

मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी.

हाइलाइट्स

  • मुस्कान ने पति सौरभ की हत्या की साजिश रची थी.
  • सौरभ की लाश के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया गया.
  • मुस्कान और ब्वॉयफ्रेंड साहिल गिरफ्तार हुए.

मेरठ. मर्चेंट नेवी में काम कर चुके सौरभ राजपूत हत्याकांड को लेकर कभी पुलिस, कभी पड़ोसी तो कभी परिवार का कोई सदस्य नए खुलासे कर रहा है. अब सौरभ और उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी को लेकर नई बात सामने आई है. सौरभ की माँ ने शनिवार को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही मुस्कान उससे लड़ने लगी थी. इसके बाद सौरभ ने अपने माता-पिता और अपनी गृहस्थी को बचाने के लिए किराए का मकान लिया था जहां वह पत्नी मुस्कान के साथ रहता था. सौरभ की मां ने इस बात का भी जिक्र किया कि मुस्कान ने घर छोड़ते हुए कहा था कि वह कभी मुझे मेरे लड़के का मुंह नहीं देखने देगी. इतना ही नहीं, हत्याकांड से 3 घंटे पहले सौरभ मां के हाथ का खाना लेकर गया था.

बता दें कि मेरठ में ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंद्रानगर में यह सनसनीखेज वारदात हुई थी. मर्चेंट नेवी में तैनात सौरभ कुमार राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसके शरीर के चार टुकड़े कर दिए थे. इसके बाद लाश के टुकड़े को ड्रम में रखकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया. मुस्कान और सौरभ ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी, दोनों की एक 6 साल की बेटी भी है.

जानकारी के अनुसार, सौरभ अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से मेरठ आया था, जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और फिर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने चली गई थी. मुस्कान ने पड़ोसियों को बताया था कि वह अपने पति के साथ घूमने हिमाचल जा रही है. 18 मार्च को बदबू फैलने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने मुस्कान और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया. बाद में 19 मार्च को दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

homeuttar-pradesh

‘कभी बेटे का मुंह नहीं देखने दूंगी’, मुस्कान को लेकर सौरभ की मां ने खोला राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *