कम दूध देते हैं पशु, बार-बार पड़ रहे बीमार? तो जरूर करें ये काम, 5 रुपये में हो जाएंगे बिल्कुल ठीक
Last Updated:
Animal Health Tips: पशुओं को सेहतमंद बनाने और इलाज के लिए आपको बस 5 रुपये खर्च करने होंगे. डॉक्टर खुद घर आकर पशुओं का इलाज करेंगे.
पशुओं को सेहतमंद कैसे रखें
हाइलाइट्स
- पशुओं के इलाज के लिए 1962 हेल्पलाइन नंबर जारी.
- मोबाइल वेटरनरी एम्बुलेंस सेवा मात्र ₹5 में उपलब्ध.
- सरकार की योजना से पशुओं की सेहत में सुधार.
Animal Health Tips: पशुओं को पालते वक्त हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. लापरवाही करने से वो बार-बार बीमार हो जाते हैं. ऐसा न हो इसके कई तरीके हैं. वहीं, फिर भी अगर पशु बीमार हो गए हैं तो आप सिर्फ 5 रुपये में उनका घर बैठे इलाज करवा सकते हैं. पर वो कैसे? जानिए इस आर्टिकल में.
इसके लिए सरकार ने एक ऐसी हेल्पलाइन नंबर जारी की है, जिससे अब आपके पशुओं का घर पर इलाज हो सकता है. लोकल 18 को पशु अधिकारी बिजेन्द्र सिंह ने इस बारे में बताया.
5 रुपये में पशुओं का इलाज
बिजेन्द्र सिंह ने बताते हैं कि सरकार ने एक मोबाइल वेटरनरी यूनिटी योजना शुरू की है, जिसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. यदि आप हेल्पलाइन नंबर 1962 को डायल करते हैं तो आपके घर तक यह मोबाइल वेटरनरी एम्बुलेंस आपके घर तक जाएगी और डॉक्टर आपके पशुओं का घर पर इलाज करेंगे.
टोल फ्री नंबर पर करें फोन
पशुओं की किसी प्रकार की कोई भी गंभीर बीमारी हो तो डॉक्टर वहां सिर्फ ₹5 में इलाज करेंगे. ऐसे में यदि आप अपने पशुओं का घर पर इलाज करना चाहते हैं तो मात्र ₹5 में अपने घर पर इलाज कर सकते हैं. 1962 हेल्पलाइन नंबर बिल्कुल टोल फ्री नंबर है आप इस नंबर को डायल करेंगे तो कुछ ही देर में आपके घर एंबुलेंस चिकित्सक आपके पशुओं का इलाज करने पहुंच जाएंगे.
पशुओं की सेहत हो जाएगी ठीक
बार-बार पशुओं के बीमार पड़ने की परेशानी सरकार की इस खास योजना से खत्म हो जाएगी. कई लोगों ने पशु पालन का खर्च इस योजना के तहत मदद लेकर कम कर लिया है.
March 17, 2025, 10:00 IST