कम होगी खटास, बढ़ेगा रोमांस…किसी को और क्या चाहिए? मेष राशि के साथ आज यही होगा

0
कम होगी खटास, बढ़ेगा रोमांस…किसी को और क्या चाहिए? मेष राशि के साथ आज यही होगा


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 9 April 2026 : मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी. उत्साह बना रहेगा. खानपान पर विशेष ध्यान दें. सुबह उठकर योग और ध्यान जरूर करें. प्रेम संबंधों में चली आ रही खटास कम होगी. नजदीकियां बढ़ेंगी. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा लग्न के पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव बुद्धि, शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़ा है. इनसे जुड़े कामों में लाभ मिलेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 9 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज छोटे निवेश से लाभ मिलेगा. नौकरी और करियर में रचनात्मक कामों की प्रशंसा होगी. प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ेगा. दिन रोमांटिक रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. भगवान गणेश की पूजा करें. दिन अच्छा गुजरेगा. आज बसंत ऋतु, माष वैशाख है. तिथि सप्तमी, नक्षत्र मूल है. पक्ष कृष्ण, योग परिधि है. सूर्योदय 6.02 मिनट पर और सूर्यास्त 6.43 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.57 मिनट से 12.48 तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक काम कर सकते हैं. राहुकाल 1.58 से 3.33 तक रहेगा. इसमें कोई नया काम नहीं करें. आज दिशाशूल दक्षिण में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा लग्न के पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव बुद्धि, शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़ा है. इनसे जुड़े कामों में लाभ मिलेगा और समस्याएं भी खत्म होंगी. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा व आत्मविश्वास प्रदान करेंगे, जिससे आप किसी भी काम को करने में सक्षम रहेंगे. आज का पूरा दिन सकारात्मक काम, शिक्षा और प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है.

मस्त रहेगा परिवार का माहौल

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी व उत्साह बना रहेगा. आज किसी बात को लेकर अत्यधिक सोच सकते हैं. ऐसे में इससे बचें. खानपान पर विशेष ध्यान दें. ड्राई फ्रूट्स लें. सुबह उठकर योग व ध्यान जरूर करें. प्रेम संबंधों में चली आ रही खटास कम होगी. नजदीकियां बढ़ेंगी. रोमांस भी बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं. परिवार में बातचीत आगे भी बढ़ सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.

छोटा कदम, बड़ा फायदा

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज अच्छी होगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. निवेश से फायदा हो सकता है. बचत भी मजबूत होगी, जिससे भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दे सकेंगे. नौकरी और करियर के लिए भी दिन अनुकूल है. रचनात्मक कामों से सफलता मिलेगी. नई योजनाओं में भी सफल हो सकते हैं. व्यवसाय में विस्तार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. छोटे निवेश से बड़ा लाभ होने की उम्मीद है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *