करणी सेना ने सपा जिलाध्यक्ष को दौड़ाकर पीटा, संगीत सोम को बोला था पागल, दी थी चेतावनी

0
करणी सेना ने सपा जिलाध्यक्ष को दौड़ाकर पीटा, संगीत सोम को बोला था पागल, दी थी चेतावनी


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब करणी सेना के प्रदेश सचिव गौरव चौहान और सपा कार्यकर्ताओ में घमासान मच गया.

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी और करणी सेना के बीच बवाल.

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब करणी सेना के प्रदेश सचिव गौरव चौहान और सपा कार्यकर्ताओ में घमासान मच गया. इस दौरान जमकर धक्का मुक्की और झड़प भी हुई. गामिनियत ये रही की चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच में घुसकर दोनों पक्षों को अलग कराते हुए मामले को शांत कराकर गौरव चौहान को थाने पहुँचाया.

थाने में जमकर हुआ हंगामा
इस दौरान की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें गौरव चौहान सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी को अपशब्द कहते सुनाई पड़ रहे हैं. इस घटना के बाद कई हिंदू संगठन के सैकड़ों लोग भी सिविल लाइन थाने में पहुंच गए, जहां पर नारेबाजी और हंगामा करते हुए सपा जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी और गौरव चौहान को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे. जिसके बाद किसी तरह आलाधिकारियों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामले को बामुश्किल शांत कराया.

सपा जिलाध्यक्ष ने संगीत सोम को बताया था पागल
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम द्वारा अपने एक बयान में अभिनेता शाहरुख खान को गद्दार बताया था, जिसके बाद गुरुवार एक कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरनगर सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए संगीत सोम को मानसिक रोगी बताया था. इससे नाराज करणी सेना के प्रदेश सचिव गौरव चौहान ने भी मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष जिया चौधरी को चेतावनी दी थी.

बीच चौराहे पर सपा जिला अध्यक्ष को दौड़ाया
उन्होंने कहा था कि या तो जिया चौधरी नाक रगड़कर माफी मांगे वरना जहां मिलेगा उसकी पिटाई की जाएगी. उसी का नतीजा है कि शुक्रवार शाम गौरव चौहान सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी को सबक सिखाने के लिए उस समय पहुंच गया, जब एक कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ता महावीर चौक पर बांग्लादेश में मारे गए हिंदू अल्पसंख्यकों के शोक में कैंडल मार्च निकाल रहे थे. इसी दौरान गौरव चौहान और सपा कार्यकर्ताओं की जमकर झड़प हुई.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

करणी सेना ने सपा जिलाध्यक्ष को दौड़ाकर पीटा, संगीत सोम को बोला था पागल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों