करवाचौथ को देखते हुए गर्म हुआ सर्राफा बाजार, लेकिन फिर भी क्यों दुखी सुनार

0
करवाचौथ को देखते हुए गर्म हुआ सर्राफा बाजार, लेकिन फिर भी क्यों दुखी सुनार


Last Updated:

Agra News: आगरा सर्राफा बाजार के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में आज सोने की कीमत आसमान छु रही है. आज सोने की रेट करीब 1 लाख 25 हजार रूपये तक पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि महंगाई कमर तोड़ हो रही है इतनी महंगाई के बीच ग्राहक कैसे सोना खरीदेगा

उत्तर प्रदेश के आगरा में सर्राफा बाजार में भीड़ तो देखने को मिल रही है. दुकानों में लोग करवाचौथ के लिए पायल और बिच्छूए खरीद रहे हैं.सर्राफा बाजार के सुनार ने बताया कि करवाचौथ पर महिलाएं पायल और बिच्छूए खरीदती है जिस कारण ग्राहक आ रहा है. दुकानदार ने बताया कि महंगाई इतनी है कि पिछले साल की रेट में इस साल बढ़ोतरी हुई है जिससे ग्राहक परेशान है. पहली की तुलना में बहुत कम दुकानदारी रह गई है. सुनार ने बताया कि ग्राहक एक घंटे में पायल आदि पसंद कर पता है. फिर रेट सुनकर दंग रह जाता है. बिना ख़रीदे या कोई और सस्ता लेकर चला जाता है जिससे समय बहुत लग जाता है. रोज दाम बढ़ रहे है इससे हम बहुत दुखी हो गए हैं.

आगरा सर्राफा बाजार के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में आज सोने की कीमत आसमान छु रही है. आज सोने की रेट करीब 1 लाख 25 हजार रूपये तक पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि महंगाई कमर तोड़ हो रही है इतनी महंगाई के बीच ग्राहक कैसे सोना खरीदेगा. पहले की तुलना में लोग अब कम ही चीज खरीद रहे है. शादी का सीजन भी नज़दीक है लेकिन दुकानदारी पहले की तरह नहीं है. सोना चांदी खरीद तो रहे है लेकिन उनका अब बजट कम है तो उसी हिसाब से वह शॉपिंग कर रहे हैं.

चांदी की कीमत लगभग 1 लाख 54 हजार रुपये
आगरा के सर्राफा बाजार के अध्यक्ष और सोना – चांदी व्यवसाई संजय अग्रवाल ने बयाया कि चांदी की अपने आप में चांदी हो रही है इसकी कीमत 1 लाख 54 हजार पहुंच गई है. ऐसे में ग्राहक और दुकानदार दोनों दुखी है. त्यौहार नज़दीक है लोग चांदी खरीद तो रहे है लेकिन बहुत कम, ऐसे में दुकान का किराया तक नहीं निकल पा रहा है. पूरे सर्राफा बाजार के व्यापारी महंगाई से परेशान है. ऐसे में करवाचौथ पर महिलाएं चांदी की पायल और बिच्छूए हल्के या सस्ते वाले ही खरीदने पर मजबूर है. पहले पायल हैवी चलती थी लेकिन अब बजट कम होने के कारण हल्की पायल की मांग बढ़ने लगी है.

आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ा
सर्राफा बाजार के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि महंगाई के इस दौर में लोग सोना चांदी कम खरीद रहे है. महंगाई लगातार आसमान फाड़ रही है. दामों में अभी और उछाल देखने को मिलेगा ऐसे में लोग सोना चांदी खरीदने के लिए 100 बार सोच रहे हैं. व्यापारी ने कहा कि यही कारण लोग अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर अग्रसर हो रहे है. बाजार में इन्हीं की धूम देखने को मिल रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

करवाचौथ को देखते हुए गर्म हुआ सर्राफा बाजार, लेकिन फिर भी क्यों दुखी सुनार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *