करोड़ों की लागत से नया विकास कार्य, 3 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा फायदा

0
करोड़ों की लागत से नया विकास कार्य, 3 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा फायदा


Last Updated:

Azamgarh News: असिस्टेंट इंजीनियर उपेंद्र कुमार ने बताया कि अमृत 2.0 प्रोग्राम के अंतर्गतनगर पंचायत क्षेत्र बुढ़नपुर में हर घर नल से जल योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें कुल वार्डों के 3495 घरों को नल के जल से जोड़ा जाना है

केंद्र सरकार के द्वारा संचालित हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत जिले के सभी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नल से जल पहुंचने की योजना संचालित की जा रही है इसी बाबत नगर पंचायत बुढ़नपुर में भी हर घर नल से जल योजना के तहत कार्य किया जाना है इसके लिए शासन की तरफ सेस्वीकृति मिल. योजना के अंतर्गत बुढ़नपुर नगर पंचायत सभी वार्डों में नल से जल पहुंचने का कार्य किया जाना है जिसके लिए शासन की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है.इस कराया के ल ये 24 करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया गया है. इसके अलावा शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है.

3400 से अधिक घरों को मिलेगा पानी
जलकल विभाग की असिस्टेंट इंजीनियर उपेंद्र कुमार ने बताया कि अमृत 2.0 प्रोग्राम के अंतर्गतनगर पंचायत क्षेत्र बुढ़नपुर में हर घर नल से जल योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें कुल वार्डों के 3495 घरों को नल के जल से जोड़ा जाना है. इस कार्य के लिए शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है. इस प्रोजेक्ट में कल 70 किलोमीटर पाइपलाइन का कार्य होना है जिसमें 3 ओवर हेड टैंक के साथ साथ 7 ट्यूबवेल का निर्माण होना है. इस कर के लिए गोरखपुर की एक फॉर्म को कार्य की जिम्मेदारी दी गई है जिसमें अनुबंध होने के बाद यह कार्य शुरू होना है.

इन 11 वार्डों को मिलेगी यह सुविधा
बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव से पहले ही बुढ़नपुर को नगर पंचायत का दर्जा हासिल हुआ था. नई नगर पंचायत होने के कारण यहां पर जन सुविधाओं से जुड़े कार्यों का आभाव है. इन क्षेत्र में कुल 11 वार्ड बनाए गए हैं जिसमें रायपुर, बुढ़नपुर, शेवरा, रानीपुर, कोयला, भीलमपुर, छपरा और ईश्वरपुर गांव को शामिल किया गया है. ऐसे में जल निगम नगरी के द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है जिसे जल्दी क्रियान्वित कर लोगों को सपोर्ट किया जाएगा ताकि नगर क्षेत्र में रहने वाले 3 हजार 400 से अधिक घरों में नल से जल पहुंच सके और लोगों को इसका फायदा मिल सकें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

करोड़ों की लागत से नया विकास कार्य, 3 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा फायदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *