कसाई बना रिटायर्ड रेलकर्मी! लिव-इन पार्टनर के किए टुकड़े, 7 दिन तक घर में जलाता रहा लाश, ऐसे खुला मौत का ‘नीला बक्सा’

0
कसाई बना रिटायर्ड रेलकर्मी! लिव-इन पार्टनर के किए टुकड़े, 7 दिन तक घर में जलाता रहा लाश, ऐसे खुला मौत का ‘नीला बक्सा’


Last Updated:

Jhansi Crime News: झांसी के सीपरी बाजार में एक रूह कंपा देने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां एक रिटायर्ड रेलकर्मी ने अपनी लिव-इन पार्टनर प्रीति की हत्या कर सात दिनों तक घर में ही उसके शव के टुकड़े कर जलाया. सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब आरोपी बची हुई राख और अधजले अंगों को एक नीले बक्से में भरकर ऑटो से ठिकाने लगाने जा रहा था. बक्से से आती दुर्गंध और रिसते पानी ने ऑटो चालक को शक में डाल दिया, जिसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया.

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां एक रिटायर्ड रेलकर्मी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की न केवल बेरहमी से हत्या की, बल्कि साक्ष्यों को मिटाने के लिए वह सात दिनों तक घर के अंदर ही लाश के टुकड़ों को जलाता रहा. इस खौफनाक साजिश का खुलासा तब हुआ जब आरोपी बची-कुची राख और अधजले अंगों को एक ‘नीले बक्से’ में भरकर ठिकाने लगाने निकला.

नीले बक्से से टपकता पानी और वो सड़ांध…
मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्म नगर का है. शनिवार देर रात करीब 2 बजे एक ऑटो चालक जय सिंह पाल की सतर्कता ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया. आरोपी बृजभान ने ब्रह्म नगर से मिनर्वा चौराहे तक जाने के लिए 400 रुपये में ऑटो बुक किया था. वह अपने साथ एक भारी नीला बक्सा लेकर आया. सफर के दौरान बक्से से तेज दुर्गंध आने लगी और उससे गंदा पानी रिसने लगा.

ऑटो चालक को शक हुआ कि बक्से में कुछ संदिग्ध है. चालक के मुताबिक, आरोपी के साथ तीन-चार लोग और भी थे जिन्होंने इसे घर का सामान बताया था. जब शक गहराया, तो चालक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी मौके से खिसकने की फिराक में था, लेकिन कानून के हाथ उस तक पहुंच गए.

बक्सा खुलते ही फटी रह गईं पुलिस की आंखें
सूचना मिलते ही नवाबाद थाना और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. जब पुलिस ने उस नीले बक्से को खोला, तो नजारा देख अनुभवी पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए. बक्से के अंदर एक महिला के शरीर के कुछ अधजले टुकड़े, हड्डियां और बड़ी मात्रा में लाश की राख भरी हुई थी. पुलिस ने तुरंत बक्से को कब्जे में लिया और टैक्सी चालक की निशानदेही पर ब्रह्म नगर स्थित उस घर पर छापेमारी की, जहां से यह मौत का बक्सा निकला था.

7 दिन, हर रोज जलता था शरीर का एक अंग
पूछताछ में मृतका की पहचान 40 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है. प्रीति, रिटायर्ड रेलकर्मी बृजभान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में तीसरी पत्नी के रूप में रह रही थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रीति की हत्या करीब एक सप्ताह पहले ही कर दी गई थी. आरोपी बृजभान बेहद शातिर तरीके से सबूत मिटा रहा था. वह रोज कमरे के अंदर ही लाश का एक हिस्सा काटता और उसे आग के हवाले कर देता. जब काफी हिस्सा जल गया और केवल हड्डियां व राख बची, तो उसने उसे नीले बक्से में भरकर दूर फेंकने की योजना बनाई थी.

पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में
इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. क्षेत्राधिकारी (CO) नगर, लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बृजभान समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस जघन्य हत्याकांड में बृजभान के साथ और कौन-कौन शामिल था.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

लिव-इन पार्टनर के किए टुकड़े, 7 दिन तक घर में जलाता रहा लाश, ऐसे खुला राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों