कानपुर की तीन महिला खिलाड़ियों का अंडर-19 टीम में चयन, शहर में खुशी की लहर

0
कानपुर की तीन महिला खिलाड़ियों का अंडर-19 टीम में चयन, शहर में खुशी की लहर


Last Updated:

Kanpur News: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की तीन प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है.बीसीसीआई की अंडर-19 टी-20 चैंपियनशिप के लिए घोषित उत्तर प्रदेश की टीम में निशा वर्मा, विदुषी मिश्रा और सिद्धि मिश्रा का चयन हुआ है.

चयनित खिलाड़ी

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की तीन प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है.बीसीसीआई की अंडर-19 टी-20 चैंपियनशिप के लिए घोषित उत्तर प्रदेश की टीम में निशा वर्मा, विदुषी मिश्रा और सिद्धि मिश्रा का चयन हुआ है.खिलाड़ियों के चयन के बाद कानपुर के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है.

रायपुर में होगी अंडर-19 टी-20 चैंपियनशिप
बीसीसीआई की अंडर-19 टी-20 चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर में 26 अक्टूबर से शुरू हो रहा है.प्रतियोगिता में देशभर की टीमें हिस्सा लेंगी.उत्तर प्रदेश की टीम में कानपुर की दो खिलाड़ियों को मुख्य टीम में और एक खिलाड़ी को नेट बॉलर के रूप में शामिल किया गया है. यह कानपुर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि तीनों खिलाड़ी शहर के अलग-अलग मैदानों से प्रशिक्षण लेकर इस मुकाम तक पहुंची हैं.

तीनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन और मेहनत रंग लाई
केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मध्यक्रम की बल्लेबाज निशा वर्मा और तेज गेंदबाज विदुषी मिश्रा का चयन उत्तर प्रदेश की 17 सदस्यीय मुख्य टीम में किया गया है.वहीं बाएं हाथ की स्पिनर सिद्धि मिश्रा को नेट बॉलर के रूप में टीम में जगह मिली है.निशा वर्मा रोवर्स मैदान में अभ्यास करती हैं और अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के लिए जानी जाती हैं.विदुषी मिश्रा कस्तूरबा स्कूल मैदान में अभ्यास करती हैं और अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर हैं. वहीं सिद्धि मिश्रा रतनलाल शर्मा मैदान में कोच की देखरेख में लगातार मेहनत कर रही हैं और अब उन्हें नेट बॉलर के रूप में बड़ा मौका मिला है, जिससे उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ सीखने का अवसर मिलेगा.

केसीए अधिकारियों ने दी बधाई
तीनों खिलाड़ियों के चयन के बाद कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन में खुशी का माहौल है. केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एस.एन. सिंह और सचिव कौशल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं.उन्होंने कहा कि शहर की बेटियों ने साबित कर दिया है कि अगर लगन और मेहनत हो तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि रायपुर में होने वाले मुकाबलों में यह तीनों खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल उत्तर प्रदेश का बल्कि कानपुर का भी नाम रोशन करेंगी.

कानपुर की बेटियों से बढ़ी शहर की उम्मीदें
कानपुर में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.पिछले कुछ वर्षों में कई युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची हैं.निशा, विदुषी और सिद्धि का चयन न सिर्फ शहर की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि कानपुर में महिला क्रिकेट के लिए मजबूत नींव तैयार हो चुकी है.स्थानीय कोचों और खेल प्रेमियों का कहना है कि इन खिलाड़ियों की सफलता से और भी लड़कियों को क्रिकेट में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. रायपुर में होने वाली इस प्रतियोगिता में अब सबकी निगाहें इन तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं.

homecricket

कानपुर की तीन महिला खिलाड़ियों का अंडर-19 टीम में चयन, शहर में खुशी की लहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *