कानपुर के CSJMU के होटल मैनेजमेंट छात्रों को मिला 100% प्लेसमेंट
Last Updated:
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने रिकॉर्ड बनाते हुए BHMCT अंतिम सेमेस्टर के सभी 26 छात्रों को डिग्री से पहले ही नौकरी दिला दी। छात्रों का चयन ताज होटल्स, ओबेरॉय ग्रुप, ट्राइडेंट होटल्स, हयात रीजेंसी, बीकानेरवाला और लाइट बाइट फूड्स जैसी नामी कंपनियों में हुआ. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और करियर-फोकस्ड शिक्षा का परिणाम बताया, जिससे होटल मैनेजमेंट को एक मजबूत करियर विकल्प के रूप में नई प्रेरणा मिली.
कानपुर. छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने इस बार ऐसा कमाल किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. यहां होटल मैनेजमेंट (BHMCT) के अंतिम सेमेस्टर के सभी 26 छात्रों को डिग्री पूरी होने से पहले ही जॉब ऑफर लेटर मिल गए हैं. यानी पढ़ाई खत्म होने से पहले ही सभी छात्रों की नौकरी पक्की हो गई है. यह उपलब्धि न सिर्फ छात्रों के लिए बड़ी राहत और खुशी की बात है, बल्कि यह भी दिखाती है कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई कितनी प्रैक्टिकल और करियर फोकस्ड है.
हर छात्र को मिला जॉब, बना नया रिकॉर्ड
स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के निदेशक सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस साल के सभी 26 छात्रों का सफल प्लेसमेंट हुआ है. किसी भी छात्र को इंतजार नहीं करना पड़ा. उन्होंने कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है कि हर छात्र को डिग्री से पहले ही नौकरी मिल गई. यह इस बात का भी सबूत है कि छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है.
बड़े-बड़े होटल ब्रांड्स में मिला मौका
इन छात्रों का चयन देश की नामी और लग्ज़री होटल व फूड कंपनियों में हुआ है. इनमें बीकानेरवाला, हयात रीजेंसी, ट्राइडेंट होटल्स, ओबेरॉय ग्रुप, ताज होटल्स, लाइट बाइट फूड्स और लावोन बेकरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. छात्रों को इन कंपनियों में मैनेजमेंट ट्रेनी और एसोसिएट जैसी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. इसके साथ ही उन्हें देश के बड़े शहरों में काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके करियर को मजबूत शुरुआत मिलेगी.
कुलपति बोले—रोजगार ही असली पहचान
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी.उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की असली पहचान इस बात से होती है कि वहां पढ़ने वाले छात्रों को कितना अच्छा रोजगार मिलता है. इस तरह के शानदार प्लेसमेंट से यह साफ है कि विश्वविद्यालय सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय लगातार अपने कोर्स और ट्रेनिंग को बेहतर बना रहा है, ताकि छात्र पढ़ाई के बाद सीधे नौकरी के लिए तैयार रहें.
होटल मैनेजमेंट बना करियर का मजबूत विकल्प
आज के समय में होटल मैनेजमेंट एक ऐसा कोर्स बन चुका है, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करियर के कई मौके हैं. CSJMU के इस रिजल्ट ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही ट्रेनिंग और मार्गदर्शन मिले, तो छात्र पढ़ाई के साथ ही अपना भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं. यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो अपने करियर को लेकर चिंतित रहते हैं. यहां के छात्रों ने दिखा दिया कि मेहनत और सही दिशा मिले, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें