कानपुर में अंतराग्नि 2025 का धमाकेदार समापन, सुनिधि के परफॉर्मेंस कैंपस थिरका

0
कानपुर में अंतराग्नि 2025 का धमाकेदार समापन, सुनिधि के परफॉर्मेंस कैंपस थिरका


Last Updated:

Kanpur news: आईआईटी कानपुर का कैंपस रविवार की रात कमली के जोश से गूंज उठा. अंतराग्नि 2025 के समापन समारोह का मौका था. जिसमें बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरा कैंपस थिरकने लगा.

आईआईटी कानपुर का कैंपस रविवार की रात कमली के जोश से गूंज उठा. अंतराग्नि 2025 के समापन समारोह का मौका था. जिसमें बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरा कैंपस थिरकने लगा. रोशनी, संगीत और उत्साह से भरी इस शाम ने हर किसी के दिल में यादगार लम्हे छोड़ दिए.

सुनिधि चौहान ने मंच पर आते ही ‘कमली’ गाकर धमाकेदार शुरुआत की.उनके सुरों और स्टेज एनर्जी ने ऐसा जादू चलाया कि दर्शक झूम उठे. इसके बाद उन्होंने ‘देसी गर्ल’,‘धूम मचाले’,‘बीड़ी जलै ले’,‘शीला की जवानी’ और ‘क्रेज़ी किया रे’जैसे हिट गानों से माहौल को और जोशीला बना दिया.दर्शकों ने हर गीत पर तालियां, शोर और नारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया.

पूरे कैंपस में ऊर्जा और रोमांच की लहर दौड़ गई
इससे पहले दिन भर कई प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीता.सुबह की शुरुआत नुक्कड़ नाटक फाइनल्स से हुई, जहां छात्रों ने सामाजिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील प्रस्तुतियां दीं.इसके बाद अंतराग्नि आइडल में प्रतिभागियों ने अपनी गायकी से सुरों का जादू बिखेरा.कला प्रेमियों के लिए ‘बैटल ऑफ आर्ट’ और ‘मंडला आर्ट’ खास आकर्षण रहे. प्रतिभागियों ने कुछ ही मिनटों में कैनवास पर ऐसे चित्र उकेरे कि दर्शक देखते रह गए.मेला क्विज़ और दृष्टिकोण में छात्रों ने ज्ञान और विचार की गहराई से सबका ध्यान खींचा. वहीं, संसदीय वाद-विवाद फाइनल्स में वक्ताओं ने तर्क और भाषा की शानदार मिसाल पेश की.

धूम मचाले पर  थिरका आईआईटी कानपुर
नृत्य मंच पर जिटरबग में जोश, लय और ताल का बेहतरीन संगम देखने को मिला. छात्रों ने आधुनिक और स्ट्रीट डांस की शानदार प्रस्तुतियों से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया. वहीं, कलर रन में रंग और खुशी का ऐसा माहौल बना कि पूरा कैंपस इंद्रधनुषी रंगों में रंग गया.गेमिंग प्रेमियों के लिए BGMIऔर रियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले हुए. जबकि Acapella फाइनल्स में सुरों की एकता ने संगीत का नया रूप पेश किया. स्क्रीनिंग और किरदार में लघु फिल्मों और नाटकों ने संवेदनाओं और समाज के पहलुओं को बखूबी उभारा.फोटोग्राफी के शौकीनों ने फोटोस्टोरी और वांडरलस्ट में अपनी लेंस से यात्राओं और यादों को खूबसूरती से कैद किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कानपुर में अंतराग्नि 2025 का धमाकेदार समापन, सुनिधि के परफॉर्मेंस कैंपस थिरका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *