कानपुर में मंदिर के पास मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष, हिंदू संगठनों का बवाल
Last Updated:
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले बिल्हौर थाना क्षेत्र में उस वक्त बवाल मच गया जब एम् मंदिर के समीप भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले. विश्व हिंदू परिषद् व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाया और उसे स्कयल मीडिया पर वायरल कर दिया. हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की संरक्षण में यह अवैध कटान इलाके में किया जा रहा है. बवाल और हंगामा बढ़ता देख पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि पहले थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. विरोध इतना तेज हुआ कि मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार और एडीसीपी कपिल देव सिंह सहित आला अधिकारी पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद स्थिति को शांत कराया गया और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.
चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित और सख्त कार्रवाई की. लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया. इनमें शामिल हैं प्रभारी निरीक्षक बिल्हौर अशोक कुमार सरोज, चौकी इंचार्ज प्रेमवीर, हल्का इंचार्ज आफताब आलम और हेड कांस्टेबल दिलीप गंगवार शामिल हैं. इसके अलावा, मुख्य आरोपी रहमान कुरैशी की फैक्ट्री/प्रॉपर्टी को तत्काल सील कर दिया गया है. अवैध गतिविधियों में शामिल रहमान कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए 10 विशेष टीमें गठित की गई हैं. ये टीमें कानपुर के साथ-साथ आसपास के जनपदों में छापेमारी कर रही हैं. गिरफ्तारी न होने पर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.
मुकदमा दर्ज कर एक्शन शुरू
जॉइंट कमिश्नर पुलिस आशुतोष कुमार के नेतृत्व में डीसीपी, एडीशनल डीसीपी और चार एसीपी स्तर के अधिकारी छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर अवशेषों के सैंपल एकत्र किए हैं, और आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधित मांस तस्करी एवं अवैध कटाई से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में ऐसी अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें