कानपुर मेट्रो का बदला टाइम, होली पर सुबह 6 से दोपहर 2:30 बजे तक सेवा रहेगी बंद
Last Updated:
Kanpur Metro timings changed: कानपुर में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं. कानपुर मेट्रो अब शहरवासियों की लाइफ लाइन बन चुकी है और रोजाना हजारों यात्री इससे सफर करते है. हालांकि होली के दिन मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है. रंगों के त्योहार पर शहर में बड़े पैमाने पर होली खेलने की परंपरा को देखते हुए सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर की योजना समय के अनुसार बनाएं, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.
आज होली का त्यौहार है. ऐसे में कानपुर मेट्रो ने भी अपनी टाइमिंग में बदलाव किया है. जहां आमतौर पर सुबह 6:00 से कानपुर के लोगों को मेट्रो की सेवा मिलने लगती है तो वही होली में रंग खेलने की वजह से मेट्रो स्टेशन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसलिए 4 मार्च 2026 बुधवार को मेट्रो सेवाओं के समय में आंशिक बदलाव किया गया है. इस दिन मेट्रो सुबह 6:00 बजे के बजाय दोपहर 2:30 से अपनी यात्रा शुरू करेगी और रात 10:00 बजे तक मेट्रो की सेवा कानपुर के लोगों को मिलेगी.

आपको बता दे कानपुर मेट्रो कानपुर के लोगों की लाइफ लाइन बन चुकी है. बड़ी संख्या में रोजाना लोग इसका सफर कर रहे हैं. कानपुर में मेट्रो की बात की जाए तो आईआईटी कानपुर से लेकर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है. जिसमें एलिवेटेड और भूमिगत दोनों रेलवे स्टेशन शामिल है. वहीं जब से कानपुर मेट्रो स्टेशन का विस्तार सेंट्रल स्टेशन तक हुआ है. तब से जो यात्रियों का लोड है वह बढ़ गया है ऐसे में कानपुर की एक सबसे बड़ी लाइफलाइन मेट्रो बन चुकी है. होली के दिन इसमें आंशिक बदलाव रहेगा.

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है की होली के अवसर पर 4 मार्च 2026 को कानपुर लखनऊ आगरा में मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से संचालित होगी और रात 10:00 बजे तक यह सेवाएं जारी रहेंगी, इस दौरान मेट्रो स्टेशन पर किसी भी तरीके से रंग ले जाना या फिर होली खेलने बिल्कुल पूरी तरीके से वर्जित रहेगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वह लोग मेट्रो को साफ सुथरा रखने में मेट्रो कॉरपोरेशन की मदद रखें करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वही 5 मार्च को एक बार फिर से कानपुर मेट्रो अपने पुराने समय पर चलेगी सुबह 6:00 बजे से कानपुर के लोग मेट्रो की सवारी कर सकेंगे और रात 10:00 बजे तक मेट्रो आम दिनों की तरह चलेगी. आपको बता दे होली में बड़ी संख्या में लोग रंग खेलते हैं गुलाल खेलते हैं. ऐसे में सफल के दौरान मेट्रो के गंदे होने और स्टेशनों के गंदे होने का खतरा रहता है. इसके साथ थी फेस्टिवल को देखते हुए यह फैसला हर बार लिया जाता है.

होली के रंगों के बीच अगर आप भी कानपुर की सड़कों पर जाम से बचना चाहते हैं तो मेट्रो आपके लिए बेहतरीन विकल्प है 2:30 बजे से होली वाले दिन भी मेट्रो की सुविधा आपको मिल सकेगी. इसके बाद आप मेट्रो का सफर आसानी से कर सकते हैं. कानपुर मेट्रो जो आज आईआईटी कानपुर और सेंट्रल रेलवे स्टेशन जैसे बड़े केदो को जोड़ते हुए शहर की लाइफ लाइन बन गई है. उसका सफल आप आसानी से कर सकते हैं. सिर्फ सुबह 6:00 से 2:30 तक मेट्रो का संचालन बंद रहेगा. बाकी ढाई बजे से रात 10:00 बजे तक मेट्रो आम दिनों की तरह चलती रहेगी.