कार की बोनट और ऑटो की छत पर खड़े होकर किया खतरनाक स्टंट: वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह

0
कार की बोनट और ऑटो की छत पर खड़े होकर किया खतरनाक स्टंट: वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह


Last Updated:

आजकल युवाओं में रील बनाने का जुनून कुछ इस कदर हावी हो गया है कि वो कुछ भी कर गुजरने से बाज नहीं आते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ युवक कार की बोनट पर चढ़कर रील बना रहे हैं.

X

कार की बोनट और ऑटो की छत पर खड़े होकर किया खतरनाक स्टंट: वीडियो देख कांप जाएगी आ

हाइलाइट्स

  • नोएडा में युवकों का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल.
  • पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की.
  • एमिटी यूनिवर्सिटी के पास का मामला.

ग्रेटर नोएडा: गौतम बुध नगर जिले के नोएडा के सेक्टर 126 में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास स्टंट करने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक चलती कार की बोनट पर और ऑटो की छत पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं. सड़क पर हरदंग करते नजर आ रहे इन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया है.

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है कि स्टंट करने वाले स्टूडेंट एमिटी यूनिवर्सिटी के हैं. फिलहाल, पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में ले लिया है और वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

36 सेकंड के वीडियो ने मचाया बवाल

वीडियो 36 सेकंड का है इसका रील बना कर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है. अब सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोग एक्शन की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो, समाज में गलत मैसेज देने का काम करते हैं. यह वीडियो होली या उसके एक दिन पहले का है. वीडियो में गाड़ी की बोनट पर एक युवक बैठा हुआ नजर आ रहा है तो वहीं दूसरा युवक ऑटो की छत पर खड़ा होकर डांस कर रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि ऑटो के अंदर घुसकर चालक को भी यह हुड़दंग करने वाले युवक बाहर खींच रहे हैं और वहीं सड़क पर लेटकर डांस कर रहे हैं.

वीडियो बनाना जोखिम में डालना

इस तरह के वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें देखा जा रहा है कि अपनी जान को जोखिम में डालकर ये युवक हुड़दंग मचा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में ले लिया है और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है. बता दें कि एमिटी के पास इससे पहले भी कई इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. जिन पर पुलिस प्रशासन की तरफ से कार्यवाही भी की गई है.

homeuttar-pradesh

कार की बोनट चढ़कर शरारती युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *