किन लोगों के लिए जरूरी है फैमिली आईडी कार्ड? नहीं बनवाया तो होगा नुकसान, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Family ID Card UP: फैमिली आईडी कार्ड को लेकर नया अपडेट सामने आया है. इस कार्ड को बनवाने के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
फैमिली आईडी कार्ड
Family ID Card UP: परिवार के डाटा को सुनियोजित करने के लिए सरकार की तरफ से राशन कार्ड जारी किया जाता है. यह राशन कार्ड कई तरह से कार्ड धारकों को फायदा पहुंचाता है. इस कार्ड की मदद से सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का सीधा लाभ कार्ड धारकों को मिलता है. हालांकि, यह राशन कार्ड सभी लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाता. इस कार्ड से संपन्न श्रेणी के लोग वंचित रह जाते हैं. इसी को देखते हुए सरकार की तरफ से फैमिली आईडी कार्ड जारी किया गया है.
फैमिली आईडी कार्ड क्यों है जरूरी?
एक परिवार-एक पहचान योजना के तहत यह फैमिली आईडी कार्ड जारी किया जाएगा. जिसमें परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों का नाम अंकित किया जाएगा. फैमिली आईडी कार्ड बन जाने से सभी को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. यह फैमिली आईडी कार्ड 12 अंकों का होगा जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का पूरा ब्यूरो दिया जाएगा. इसी कार्ड से राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा मिलने वाली 76 योजनाओं का सीधा लाभ कार्ड धारक को मिल सकेगा.
किन लोगों को नहीं पड़ेगी जरूरत
राशन कार्ड धारकों को यह फैमिली आईडी कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी. उनका राशन कार्ड ही उनके लिए फैमिली आईडी कार्ड के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा. फैमिली आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन मध्य से घर बैठे या जन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है. फैमिली आईडी कार्ड पर जानकारी देते हुए आजमगढ़ ई डिस्टिक मैनेजर शरद यादव ने लोकल 18 को बताया कि जो परिवार राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं. उनके अतिरिक्त वह लोग जिनके पास राशन कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है या फिर वह राशन कार्ड बनवाने के लिए एलिजिबल नहीं है, यह फैमिली आईडी कार्ड उनके लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
कैसे बनवाएं फैमिली आईडी कार्ड?
उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी कार्ड की मदद से एक परिवार की पहचान की जा सकेगी किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यों के लिए यह फैमिली आईडी कार्ड बेहद उपयोगी होगा. फैमिली आईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदक घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट https://familyid.up.gov.in पर जा कर आवेदन किया जा सकता है. इसके अलावा पंचायत भवन पर जाकर भी फैमिली आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है. राशन कार्ड की तरह इसमें भी परिवार के मुखिया और परिवार के सभी सदस्यों का आधार संख्या और आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना जरूरी होगा.
इसे भी पढ़ें – आखिर यूपी के इस गांव के प्रधान को क्यों मिला गणतंत्र दिवस का आमंत्रण? पत्नी के साथ लेंगे परेड में हिस्सा
आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर होगा आवश्यक
फैमिली आईडी कार्ड बनाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना जरूरी है. इसके साथ ही उनका आधार नंबर किसी मोबाइल नंबर के साथ लिंक होना भी अनिवार्य है. ताकि परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए सत्यापित किया जा सके. यदि आधार से लिंक मोबाइल नंबर बदल गया है तो आवेदक को नया एवं सही मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक करवाते हुए अपडेट करना अनिवार्य होगा.
Azamgarh,Uttar Pradesh
January 24, 2025, 19:16 IST