किसानों की किस्मत बदल देगी ये स्कीम, घर-घर लाभ पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी सरकार

0
किसानों की किस्मत बदल देगी ये स्कीम, घर-घर लाभ पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी सरकार


Last Updated:

PM kusum yojana : पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर इस योजना का लाभ मिलेगा. इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के वेबसाइड पर जाकर आवेदन करना होगा. इसके बाद ऑनलाइन टोकन मिलेगा.

X

किसानों को मिलेगा यह बड़ा अनुदान, आई है यह खास योजना

हाइलाइट्स

  • किसानों को सोलर पंप पर 60% अनुदान मिलेगा.
  • प्रधानमंत्री कुसुम योजना से बिजली बिल की बचत होगी.
  • आवेदन के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाएं.

सोनभद्र. कोयला आधारित बिजली पर निर्भरता कम करने और हर खेत तक सिंचाई की सुविधा पहुंचाने के लिए सरकार तेजी से काम में जुटी है. केंद्र ने ‘प्रधानमंत्री कुसुम योजना’ शुरू की है, जिसके तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 60 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है. इससे उनकी बिजली बिल की बचत हो सकेगी. लक्ष्य के सापेक्ष बचे किसानों को इसका लाभ मिलेगा. पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर इसका लाभ मिलेगा. इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइड पर आवेदन करना होगा.

ऑनलाइन टोकन के लाभ

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत जनपद के किसानों को शासन की तरफ से वर्ष 2024-25 में अनुदान पर 2030 सोलर पंप देने के लिए लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष अभी तक जनपद में 615 किसानों ने ही विभिन्न क्षमता के टोकन बुक किए हैं. लक्ष्य बचे होने के चलते किसानों को लाभ देने के लिए दोबारा से योजना को शुरू किया गया है. इसके तहत बचे हुए 1415 किसान लाभांवति होंगे. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के वेबसाइट पर आवेदन करना होगा. ऑनलाइन टोकन जनरेट होने के बाद किसानों को कृषक अंश की धनराशि एक सप्ताह में आनलाइन जमा करनी होगी. जिसके बाद किसानों को अनुदान की धनराशि मिलेगी. ऐसा नहीं करने पर कृषक का चयन स्वतः ही ही निरस्त हो जाएगा.

इतनी टोकन मनी चाहिए

खेती की लागत कम करने, किसान की आय बढ़ाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. लक्ष्य के अनुरूप किसान सोलर पंप स्थापित करें, इसके प्रयास किए जा रहे हैं. जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरि कृष्ण मिश्रा कहते हैं कि दो एचपी डीसी व एसी सरफेस पंप का मूल्य 1,71,716 रुपये है. इस पर राज्य सरकार 59,291 रुपये और केंद्र सरकार 43,739 रुपये अनुदान देगी. कुल 1,03,030 रुपये का अनुदान किसानों को प्राप्त होगा. टोकन मनी के पांच हजार रुपये के अलावा किसानों को शेष 63,686 रुपये देना होगा.

इतने पावर पर इतना लाभ

इसी प्रकार दो एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप का मूल्य 1,74,541 रुपये है. इस पर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 1,04,725 रुपये का अनुदान दिया जाएगा. दो एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर भी 1,04,444 रुपये का अनुदान मिलेगा. तीन एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप पर किसानों को 1,39,633 रुपये का अनुदान मिलेगा और तीन एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,38,267 रुपये का अनुदान दिया जाएगा. पांच एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से 1,96,499 रुपये लाभ मिलेगा. 7.5 व 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर किसानों को कुल 2,66,456 रुपये का अनुदान मिलेगा.

homeuttar-pradesh

किसानों की किस्मत बदल देगी ये स्कीम, घर-घर लाभ पहुंचाने में जुटी सरकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *