किसानों के लिए असरदार टिप्स: खरपतवार को रोके और पैदावार बढ़ाएं, जानिए तरीका

0
किसानों के लिए असरदार टिप्स: खरपतवार को रोके और पैदावार बढ़ाएं, जानिए तरीका


Last Updated:

खेती करने वाला किसान हमेशा चाहता है कि फसल स्वस्थ और पैदावार अच्छी हो, लेकिन खरपतवार अक्सर फसलों को प्रभावित करते हैं. ऐसे में आज हम आपको एक आसान और प्रभावी उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने से आपके खेतों में, खासकर सब्जियों की फसल वाले खेतों में, कोई भी खरपतवार नहीं उग पाएगा.

सुलतानपुर में कई किसान सब्जियों की खेती करते हैं, लेकिन अनावश्यक खरपतवार उगने की वजह से पौधों को नुकसान होता है. ऐसे में किसानों को उत्पादन में काफी घाटा झेलना पड़ता है. इस खरपतवार को रोकने के लिए किसान मल्चिंग पेपर का उपयोग करते हैं.

mulching paper

मल्चिंग पेपर एक प्रकार की पॉलिथीन होती है, जिसे खेतों में मेड़ी बनाकर उसके ऊपर लगाया जाता है. मेड़ों पर इसे बिछाने के बाद, हर 4 फीट पर पेपर के किनारे पर हल्की-हल्की मिट्टी रखनी चाहिए, ताकि पेपर उड़ न पाए और अच्छे से टिके रहे.

mulching paper

कृषि विशेषज्ञ डॉ. ए.के. सिंह लोकल 18 को बताते हैं कि खेती में मल्चिंग शीट लगाते समय इसे ज्यादा खींचना नहीं चाहिए, क्योंकि खेती के दौरान तापमान बढ़ने और अन्य कामों से यह फट सकती है. गर्मियों में फटने की संभावना अधिक रहती है. यदि आप मल्चिंग पेपर का सुरक्षित उपयोग करें और इसे सही तरीके से रखें, तो इसे कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है और यह खरपतवार को उगने से रोकने में मदद करता है.

mulching paper

मल्चिंग पेपर फसल की सुरक्षा के लिए एक शानदार उपाय है. यह खेतों की नमी बनाए रखता है और मिट्टी के कटाव को रोकता है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर, मल्चिंग पेपर खेतों में पौधों के विकास में मदद करता है, क्योंकि इससे अनावश्यक घास और खरपतवार नहीं उगते, और पौधे स्वस्थ और अच्छे तरीके से विकसित होते हैं.

mulching paper

मल्चिंग पेपर खरपतवारों को नियंत्रित करता है और फसल में पानी की खपत भी कम करता है. इसके उपयोग से फसल की पैदावार भी बढ़ती है, क्योंकि मल्चिंग पेपर खेत में अनावश्यक खरपतवार और घास को रोकता है, जिससे पौधे पूरी तरह से विकसित हो पाते हैं.

mulching paper

अगर हम मल्चिंग पेपर की चौड़ाई की बात करें तो 10 से 80 सेमी चौड़ाई वाला पेपर खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है. मोटाई फसल पर निर्भर करती है, क्योंकि यह पेपर सब्जियों और फलों के लिए अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल होता है. इसके अलावा, मेड़ी की चौड़ाई भी मल्चिंग पेपर के उपयोग को प्रभावित करती है.

mulching farming

फलों की खेती के लिए लगभग 20-40 माइक्रोन मोटी प्लास्टिक फिल्म मल्च उपयुक्त होती है. इसे पौधे के तने के चारों ओर हाथों से लगाया जाता है. यह पेड़ों में फलों के विकास में काफी मदद करती है.

mulching paper

अगर आप सब्जियों और फलों की खेती कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपके पौधे खरपतवार से सुरक्षित रहें, तो मल्चिंग पेपर का उपयोग करना चाहिए. एक बंडल मल्चिंग पेपर की कीमत लगभग 2200 रुपए तक होती है.

mulching paper

अगर आप एक बीघे में मल्चिंग पेपर का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको दो बंडल खरीदने पड़ेंगे. सुल्तानपुर में खेती कर रहे हैं तो इसके लिए आपको अयोध्या, लखनऊ जैसे बड़े शहरों तक जाना पड़ सकता है. हालांकि, इसे ऑनलाइन भी मंगाया जा सकता है, लेकिन ऑफलाइन किसी दुकान से खरीदने पर आप वास्तविक रूप से देखकर सही क्वालिटी चुन सकते हैं.

homeagriculture

किसानों के लिए असरदार टिप्स: खरपतवार को रोके और पैदावार बढ़ाएं, जानिए तरीका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *