कुंभ स्नान के बाद मथुरा पहुंचा विदेशी युवक, झाड़ियों के पीछे करने लगा ऐसा काम, दौड़ी-दौड़ी आई पुलिस, फिर…

0
कुंभ स्नान के बाद मथुरा पहुंचा विदेशी युवक, झाड़ियों के पीछे करने लगा ऐसा काम, दौड़ी-दौड़ी आई पुलिस, फिर…


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Mathura Latest News : विदेशी युवक महाकुंभ प्रयागराज में स्नान करने के बाद बनारस गया. बनारस से अयोध्या में रामलला के दर्शन किए. फिर वह कार से मथुरा के मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचा. सदर बाजार में अचानक वह टैक्स…और पढ़ें

मथुरा के सदर बाजार में एक विदेशी युवक का अचानक मानसिक संतुलन बिगड़ गया, वह अजीबो-गरीब हरकतें करने लगा…

मथुरा. मथुरा के सदर बाजार में एक विदेशी युवक अपना मानसिक संतुलन खो बैठा. उसने बीच किनारे झाड़ियों में अपने कपड़े उतार दिए और जोर-जोर से चिल्लाने लगा. विदेशी पर्यटक की अजीबो-गरीब हरकते देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर पुलिस आनन-फानन में पहुंची. विदेशी नागरिक को अस्पताल में भर्ती कराया.

टैक्सी ड्राइवर ने जानकारी देते बताया कि विदेशी युवक महाकुंभ में 14 फरवरी को स्नान करने के लिए आया था. कई जगह के दर्शन करने के बाद वह शाम को ब्रज के दर्शनों के लिए मथुरा पहुंचा था. कई जगह पर दर्शन करने के बाद सदर बाजार क्षेत्र में एक स्थान पर रुक गया. अचानक वह अजीबो-गरीब हरकतें करने लगा. यही नहीं उसने अपने कपड़े उतार दिए और नग्न हो गया. इस तरह की हरकतें देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इलाके की पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

राजधानी एक्सप्रेस में बैठ गया पूरा परिवार, TT ने पूछा – टिकट कहां है? जवाब सुनते ही कोच में मच गई भगदड़!

ड्राइवर ने बताया कि वह इस नागरिक को महाकुंभ से टैक्सी करके मथुरा लाया था. अचानक उसका दिमागकी संतुलन बिगड़ गया. वहीं पुलिस उसे नशे में बता रही है. थाना सदर पुलिस ने बताया कि विदेशी नागरिक में किसी नशीली पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके कारण नशे में वह अजीब हरकत करने लगा. उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भी खूब ड्रामा किया. थाना प्रभारी ने बताया कि नागरिक के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विदेशी युवक भूटान का बताया गया है.

महाकुंभ नहाकर लौट रहा था ‘साधु’, रास्ते में मिल गई पुलिस, पूछा – कौन हैं आप? नाम सुनते ही भागने लगे अफसर, फिर…

जीतू सैनी ने बताया, ’14 तारीख को हम लोग कुंभ गए थे. फिर वहां से बनारस गए. बनारस में मंदिरों के दर्शन के बाद अयोध्या गए. अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद विदेशी युवक ने कहा कि उसे अपने गांव जाना है. भाई की गाड़ी से मैंने मथुरा भेज दिया. रास्ते में सब कुछ सामान्य था, लेकिन मथुरा पहुंचने के बाद अचानक उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई. भाई ने मुझे इसकी जानकारी दी. गाड़ी का भी नुकसान किया है. ये नार्वे का रहने वाला है.’

homeuttar-pradesh

कुंभ स्नान के बाद मथुरा पहुंचा विदेशी युवक, करने लगा ऐसा काम, पुलिस रह गई दंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *