‘कुछ देर में बताता हूं’, इतना सुनते ही भड़क गए लड़की वाले, फिर अपनी-अपनी चप्पल निकाल किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

0
‘कुछ देर में बताता हूं’, इतना सुनते ही भड़क गए लड़की वाले, फिर अपनी-अपनी चप्पल निकाल किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल


सहारनपुर: जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर शादी से इनकार करने पर युवक को पैसों की नहीं, बल्कि चप्पलों की माला पहनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. मामला सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र का है, जिसमें शादी से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया. इसके बाद युवती के परिजनों ने न केवल युवक को एक कमरे में बंद कर दिया, बल्कि उसके गले में चप्पलों की माला डालकर बेइज्जत भी किया.

युवक को चप्पलों की माला पहनाने का 30 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही. आपको बता दें कि सहारनपुर के मुजफ्फराबाद निवासी युवक का रिश्ता करीब एक वर्ष पहले देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से तय हुई थी. परिजनों के बीच बातचीत के बाद फरवरी 2026 में शादी की तारीख भी प्रस्तावित थी.

युवती से मिलने के बाद शादी करने से किया माना

जानकारी मिली कि कुछ दिन पहले युवक ने युवती को देखने की इच्छा जताई थी, जिस पर दोनों परिवारों की सहमति के बाद युवक अपने परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचा. आरोप है कि युवती से मिलने के बाद उसके परिजनों ने शादी पक्की करने को कहा, लेकिन युवक ने सोच-विचार के लिए समय मांगते हुए स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इसके बाद युवक और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया. इसी बात से नाराज युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और कमरे में बंद कर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चप्पलों की माला पहनाई, जिसका वीडियो भी उन्होंने खुद बनाया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

चप्पलों की माला पहनाई, किया अपमानित

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक हंसते हुए शख्स के गले में चप्पलों की माला डाल रहे हैं और उसे अपमानित कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई, जिसमें बातचीत के बाद समझौता हो गया. हालांकि पुलिस स्तर पर मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि समझौते के बाद युवक ने शिकायत दर्ज न कराने का निर्णय लिया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती के परिजन युवक की शादी से पीछे हटने से बेहद नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मामला और गंभीर हो गया. घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर ‘ऑनलाइन शर्मिंदगी’ और निजी विवादों के वायरल होने पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल कर रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *