कुत्ते के काटने पर क्या करें? यहां जानिए सबसे पहले क्या करें इलाज

0
कुत्ते के काटने पर क्या करें? यहां जानिए सबसे पहले क्या करें इलाज


Last Updated:

नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों की नसबंदी करने के लिए ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाया है जिसमें अभी तक हजारों आवारा कुत्तों को पड़कर उनकी नसबंदी की जा चुकी है. अगर कोई व्यक्ति कुत्ते के काटने से घायल हो गया है तो वह नजदीकी किसी नल या फिर टंकी के पास जाकर के उस घाव को 10 से 15 मिनट अच्छे से पानी से धो ले ऐसा करने से वायरस खत्म हो जाता है

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में लगातार प्रतिदिन आवारा कुत्तों के काटने से लोगों के घायल होने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं. उसी को देखते हुए सहारनपुर नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी के कार्य को तेज कर दिया है, जबकि सर्दियों में आवारा कुत्तों के एग्रेसिव होने की समस्या तेजी से बढ़ती है, क्योंकि सर्दी के मौसम में मेटिंग सीजन होता है. इसलिए, आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ जाती है.

नगर निगम ने शुरू किया अभियान

नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों की नसबंदी करने के लिए ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाया है, जिसमें अभी तक हजारों आवारा कुत्तों को पड़कर उनकी नसबंदी की जा चुकी है, इतना ही नहीं आवारा कुत्ते हादसों का भी कारण बनते हैं. सहारनपुर शहर स्मार्ट सिटी में है और शहर से आवारा कुत्तों की जनसंख्या को कम करने के लिए इस अभियान को तेजी दी गई है.

आवारा कुत्ते के काटने पर क्या करें

साथ ही अगर किसी व्यक्ति के आवारा कुत्ते के द्वारा काट लिया जाता है, तो उससे बचने के लिए भी पशु चिकित्सा अधिकारी ने एक बेहतरीन सुझाव दिया है. अगर कोई व्यक्ति कुत्ते के काटने से घायल हो गया है, तो वह नजदीकी किसी नल या फिर टंकी के पास जाकर के उस घाव को 10 से 15 मिनट अच्छे से पानी से धोकर साफ कर लें. ऐसा करने से रेबीज वायरस थोड़ा कमजोर हो जाता है. इसके बाद खुद का एन्टी रेबीज वैक्सीनेशन कराएं.

क्या है कुत्तों की नसबंदी से फायदा

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ संदीप मिश्रा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि अगर हम आवारा कुत्तों की बात करें एक तो सर्दियों में मैटिंग सीजन होता है. इसके लिए हम आवारा डॉग्स का बंध्याकरण का कार्यक्रम कर रहे हैं. बंध्याकरण करने से आवारा डॉग्स में अग्रेशन की समस्या कम हो जाती है. दूसरा मुख्य कारण होता है कि फीमेल डॉग्स बच्चे देती है, तो उसकी वजह से काटने का खतरा बढ़ता है. जब हम बंध्याकरण करते हैं, तो इन दोनों ही समस्याओं का समाधान हो जाता है. इस दौरान हम आवारा डॉग्स को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

कुत्ते के काटने पर क्या करें? यहां जानिए सबसे पहले क्या करें इलाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों