कैसे घूम गई कफ सिरप तस्करी केस की तस्वीर? अखिलेश के सियासी वार पर BJP का पलटवार

0
कैसे घूम गई कफ सिरप तस्करी केस की तस्वीर? अखिलेश के सियासी वार पर BJP का पलटवार


Last Updated:

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया कर्मियों को फोटो दिखाई. जिसमें आरोपी आलोक सिंह सिपाही सपा अध्यक्ष के साथ दिख रहा है. बृजेश पाठक ने कहा कि यह सारे लोग फोटो में अखिलेश यादव के साथ दिखाई दे रहे हैं. जांच में सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक वन माफिया सरकार ने खत्म कर दिया है.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिखाई आलोक सिंह के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर.

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है. इस दौरान विपक्षी विधायकों का अलग ही रंग देखने को मिला. हालांकि शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज समाजवादी पार्टी के दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह पर शोक प्रस्ताव के साथ सदन स्थगित कर दिया गया. सदन की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के कई विधायक अपने-अपने रंग में रंग कर पोस्टर और साइकिल लेकर विधानसभा आए. सपा MLC आशुतोष सिन्हा कोडिंग कफ सिरप मामले को लेकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे.

सपा विधायक साइकिल से पहुंचे विधानसभा
विरोध प्रदर्शन करते हुए साइकिल के स्टैंड पर कोडिंग कफ सिरप को होर्डिंग भी लगा रखा था. सरकार से आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की. उधर दूसरी तरफ इन सब आरोप का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर से कहा कि कफ सिरप की शुरुआती जांच में समाजवादी पार्टी की संलिप्तता दिखाई दे रही है. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया कर्मियों को फोटो दिखाई. जिसमें आरोपी आलोक सिंह सिपाही सपा अध्यक्ष के साथ दिख रहा है.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिखाई तस्वीर
बृजेश पाठक ने कहा कि यह सारे लोग फोटो में अखिलेश यादव के साथ दिखाई दे रहे हैं. जांच में सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक वन माफिया सरकार ने खत्म कर दिया है. समाजवादी पार्टी के लोग अपने गिरेबान में देखें. भारतीय जनता पार्टी की सरकार निष्ठा के साथ जांच कर रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. समाजवादी पार्टी बताएं कि यह क्या रिश्ता है.

शिवपाल सिंह यादव ने लगाए आरोप
इसके अलावा उन्होंने कहा कि आखिर समाजवादी पार्टी इनको क्यों सम्मान देने काम कर रही थी. उधर दूसरी तरफ शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बिना सरकार के मदद की इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता है कफ सिरप मामले में पक्का सरकार के लोग शामिल हैं. कुल मिलाकर आज सदन में दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह पर एक तरफ जहां शोक प्रस्ताव पेश किया गया वहीं दूसरी तरफ कफ सिरप मामला, वंदे मातरम और आरक्षण के मुद्दे पर भी आरोप प्रत्यारोप होता रहा.

कफ सिरप तस्करी केस पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान
कोडीन कफ सिरप मामले में समाजवादी पार्टी की कथित संलिप्तता पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि इतना बड़ा घोटाला बिना सरकार के मिले नहीं हो सकता है. बिना सत्ता संरक्षण के इस तरह का कांड नहीं होता है. हम तो अपील करेंगे कि इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी करें, जिस तरह से इस पूरे मामले में जान से खिलवाड़ हुआ है इसमें सरकार में बैठे हुए लोग पूरी तरह से इंवॉल्वड हैं. बिना सरकार के लोगों के इंवॉल्वमेंट के बिना इतना बड़ा कांड नहीं हो सकता है. सरकार झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रही है.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

कैसे घूम गई कफ सिरप तस्करी केस की तस्वीर? अखिलेश के वार पर BJP का पलटवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों