कौन हैं ममता यादव? सीबीआई स्टाइल में CMO ऑफिस में मारी थी रेड! शाहजहांपुर में मचा हड़कंप
Last Updated:
Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में सीएमओ और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. किसी बात पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और सीएमओ अंसार अली के बीच कहासुनी हुई थी. अब पति की तरफ से जिला पंचा…और पढ़ें
निरीक्षण
हाइलाइट्स
- शाहजहांपुर में सीएमओ और जिला पंचायत अध्यक्ष में विवाद.
- ममता यादव ने सीएमओ ऑफिस में बिना अधिकार के रेड की.
- सीएमओ ने डीएम से कार्रवाई की मांग की.
शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायत कार्यालय में सीधी तकरार हुई हैं. यहां जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने कार्यालय के अधिकारियों ने साथ सीबीआई स्टाइल में बिना किसी अधिकार के सीएमओ ऑफिस में छापेमारी कर दी. इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डीएम से जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है. वहीं इस मामले पर डीएम ने भी संज्ञान लिया है.
दरअसल, शाहजहांपुर में 2 दिन पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के पति अजय प्रताप यादव (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) का सीएमओ से किसी बात को विवाद हो गया था. दोनों के बीच तीखी नोंक झोंक हुई थी. चर्चा है कि इसी बात से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव अपने विभाग के अधिकारियों की पूरी टीम लेकर सीएमओ कार्यालय में सीबीआई स्टाइल में रेड करने पहुंच गई. जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियों ने सीबीआई स्टाइल में सरकारी अभिलेखों को चेक करना शुरू कर और लाखों के घोटाले की बात कही. जब सीएमओ ने उनसे जांच करने का अधिकार पत्र मांगा तो उन्हें जिला पंचायत के अधिकारी धमकाने लगे.
सीएमओ की कुर्सी बैठ झाड़ा रौब
छापेमारी के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सीएमओ की कुर्सी पर बैठ गई. जिसके बाद सीएमओ अंसार अली को पास में ही अलग से कुर्सी डालकर बैठना पड़ा. इस दौरान जिला पंचायत के अधिकारियों ने उनके सरकारी दस्तावेजों और अकाउंट से जुड़े रजिस्टरों की जांच की और लाखों के घोटाले का आरोप भी जड़ दिया. जिला पंचायत कार्यालय के लेखा अधिकारी स्वाति वर्मा और बड़े बाबू अनाधिकृत रूप से यहां पहुंचे थे लेकिन कैमरे के सामने जब उनसे वहां जाने की अथॉरिटी के बारे में पूछा गया तो वह बगले झांकते दिखाई दीं.
बिना लिखित आदेश के हुई जांच
लेखाधिकारी स्वाति वर्मा का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के निर्देशों पर औचक निरीक्षण करने गए थे. यहां स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई और जिसमें कई खामियां पाई गई है, नियमानुसार कारवाई की जाएगी. स्वाति वर्मा का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ऐसे ही अन्य विभागों का भी निरीक्षण करती रहती हैं, उनको अधिकार है. जब कैमरे पर पूछा गया तो तो यह कहती दिखाई दीं कि अध्यक्ष महोदय के आदेशों का पालन किया है और उसी आधार पर मैं और मेरी पूरी टीम निरीक्षण करने गए थे लिखित में उनके पास कोई आदेश नहीं है.
नहीं कर सकते थे जांच
सीएमओ अंसार अली का कहना है कि जिला पंचायत कार्यालय के सभी कर्मचारी और अधिकारी यहां अनाधिकृत रूप से जांच करने पहुंचे थे. जिसका उन्हें अधिकार नहीं है. सिर्फ जिलाधिकारी या फिर स्वास्थ्य विभाग के जेडी और एडी स्तर के अधिकारी ही सीएमओ कार्यालय की जांच कर सकते हैं. इस मामले में सीएमओ कार्यालय ने जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखकर नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
Shahjahanpur,Uttar Pradesh
March 08, 2025, 16:52 IST