कौशांबी के किसान ने लगाया ताइवान पिंक अमरूद, 6 महीने में फसल हो जाएगी तैयार; एक पेड़ से इतना होगा उत्पादन

0
कौशांबी के किसान ने लगाया ताइवान पिंक अमरूद, 6 महीने में फसल हो जाएगी तैयार; एक पेड़ से इतना होगा उत्पादन


Last Updated:

Taiwan Pink Guava Farming: कृष्ण देव त्रिपाठी बताते है कि ताइवान पिंक अमरूद की सबसे बड़ी खासियत इसकी जल्दी तैयार होने वाली फसल है. इस प्रजाति के पौधे केवल 5 से 6 महीने में फल देना शुरू कर देते है. उन्होंने अपने तीन बीघा खेत में लगभग 400 से 500 पौधे लगाए है. समय-समय पर निराई-गुड़ाई और देखभाल करने से पौधों की बढ़त अच्छी होती है और पैदावार भी अधिक मिलती है.

Taiwan Pink Guava: उत्तर प्रदेश का कौशांबी जिला अमरूद की बागवानी के लिए पहले से ही प्रसिद्ध रहा है, लेकिन अब यहां के किसान पारंपरिक अमरूद की जगह नई प्रजातियों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं. जिले के किसान कृष्ण देव त्रिपाठी ने ताइवान पिंक अमरूद (Taiwan Pink Guava) की बागवानी शुरू की है, जिससे उन्हें पारंपरिक अमरूद की तुलना में अधिक मुनाफा मिल रहा है.

कृष्ण देव त्रिपाठी बताते है कि ताइवान पिंक अमरूद की सबसे बड़ी खासियत इसकी जल्दी तैयार होने वाली फसल है. इस प्रजाति के पौधे केवल 5 से 6 महीने में फल देना शुरू कर देते है. उन्होंने अपने तीन बीघा खेत में लगभग 400 से 500 पौधे लगाए है.

इस अमरूद की प्रजाति के पौधे की ऊंचाई काफी कम होती है. लगभग दो फीट की ऊंचाई पर ही फल लगने लगते हैं, जिससे बच्चों या मजदूरों को तोड़ने में भी आसानी होती है. हर पौधे से 8 से 10 किलो तक फल निकलते हैं, जबकि बाजार में इसकी कीमत 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक मिलती है.

कृष्ण देव त्रिपाठी बताते है कि एक पौधा तैयार करने में लगभग 50 रुपये तक की लागत आती है. समय-समय पर निराई-गुड़ाई और देखभाल करने से पौधों की बढ़त अच्छी होती है और पैदावार भी अधिक मिलती है. इस अमरूद की फसल साल में तीन बार तक फल देती है, जिससे किसान को प्रति वर्ष लाखों रुपये की आमदनी हो जाती है.

उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती छोड़कर वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीक अपनाने से खेती अब ज्यादा लाभकारी बन गई है. ताइवान पिंक अमरूद की बागवानी ने न केवल उनकी आमदनी बढ़ाई है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कौशांबी के किसान ने लगाया ताइवान पिंक अमरूद, 6 महीने में फसल हो जाएगी तैयार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *