क्या श्रीकांत शर्मा की योगी मंत्रिमंडल में होगी वापसी? जानिए रेस में कौन-कौन?

0
क्या श्रीकांत शर्मा की योगी मंत्रिमंडल में होगी वापसी? जानिए रेस में कौन-कौन?


Last Updated:

UP Cabinet Expansion: खरमास के बाद योगी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच एक नाम उभर कर सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में श्रीकांत शर्मा को भी जगह मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में एक ब्राह्मण चेहरे को भी शामिल किया जा सकता हैं.

ख़बरें फटाफट

UP Cabinet Expansion: श्रीकांत शर्मा की योगी मंत्रिमंडल में होगी वापसी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की, जिससे मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें और तेज हो गई हैं. कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों को जगह मिल सकती है. संभावित नए चेहरों में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूजा पाल, गोविंद नारायण शुक्ला और अशोक कटारिया के नाम हैं. एक और नाम चर्चा में है मथुरा के वृंदावन सीट से विधायक श्रीकांत शर्मा का.

श्रीकांत शर्मा 2017 में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में ऊर्जा मंत्री थे. लेकिन 2022 में उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली, तभी से वह राजनीतिक हाशिए पर चल रहे हैं. कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में लगभग 6 नए चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है, जिसमें एक ब्राह्मण चेहरे को भी स्थान मिल सकता है. इसमें श्रीकांत शर्मा और गोविन्द नारायण शुक्ला का नाम सबसे आगे चल रहा है.

कुछ मंत्रियों को भेजा जा सकता है संगठन

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक कुछ मौजूदा मंत्रियों को प्रमोट या संगठन में भेजा जा सकता है. इतना ही नहीं कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव किए जा सकते हैं. आरएलडी कोटे से भी एक राज्य मंत्री बनाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, यूपी सरकार के कई मंत्री बीजेपी संगठन में आ सकते हैं और कई बीजेपी संगठन से यूपी सरकार में मंत्री बन सकते हैं.

कौन हैं श्रीकांत शर्मा? 

2017 में योगी सरकार के गठन से पहले श्रीकांत शर्मा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता थे. वे दिल्ली से लखनऊ तक मीडिया में पार्टी का प्रमनुख चेहरा रहे. सरकार बनने पर उन्हें ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई. हालांकि, 2022 में योगी गवर्नमेंट 2.0 में उन्हें जगह नहीं मिली. उस वक्त कहा गया था कि उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. लेकिन अभी तक उनके हाथ खाली है. ऐसे में जब पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है और कुर्मी विरादरी से प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद एक ब्राह्मण चेहरे को वरीयता दी जा सकती है. ऐसे में श्रीकांत शर्मा की मंत्रिमंडल में वापसी हो सकती है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

क्या श्रीकांत शर्मा की योगी मंत्रिमंडल में होगी वापसी? जानिए रेस में कौन-कौन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों