खजाने की तलाश में पत्थर बंदी महादेव मंदिर की दीवार काटी, ग्रामीणों में आक्रोश

0
खजाने की तलाश में पत्थर बंदी महादेव मंदिर की दीवार काटी, ग्रामीणों में आक्रोश


Last Updated:

Prayagraj News: प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र में पत्थर बंदी महादेव मंदिर की दीवार काटकर खजाने की तलाश में खुदाई की गई. ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. पुलिस ने जांच शुरू की और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है.

ख़बरें फटाफट

Prayagraj News: प्रयागराज में खजाने की खोज में काटी मंदिर की दीवार

प्रयागराज. यमुनानगर जोन के बारा थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत छीड़ी की पहाड़ी पर बने पत्थर बंदी महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने शनिवार रात दीवार काटकर खुदाई कर दी. रविवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. आशंका जताई जा रही है कि मंदिर में गड़े कथित खजाने की तलाश में यह वारदात की गई है.

मंदिर परिसर को उपद्रवियों ने पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. शिव परिवार, हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं वाले इस प्राचीन मंदिर में हर साल पौष माह की त्रयोदशी, अधिमास और सावन में बड़ा मेला लगता है. ग्रामीणों का मानना है कि सदियों पुराने इस मंदिर में खजाना छिपा होने की अफवाह के चलते दीवार काटी गई.

खजाने के चक्कर में काटी दीवार

ग्राम प्रधान सतीश कुमार गुप्ता ने तुरंत बारा थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और प्रधान की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि यह धार्मिक भावनाओं से छेड़छाड़ का मामला नहीं लगता, बल्कि स्पष्ट रूप से मंदिर में छिपे कथित खजाने की खोज में दीवार काटने का प्रयास किया गया है.

संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है. ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस गश्त तेज कर दी गई है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

खजाने की तलाश में पत्थर बंदी महादेव मंदिर की दीवार काटी, ग्रामीणों में आक्रोश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *