खरीदने का शानदार मौका…..सोना हो गया है सस्ता, चांदी में भी बंपर गिरावट, जानें ताजा रेट

0
खरीदने का शानदार मौका…..सोना हो गया है सस्ता, चांदी में भी बंपर गिरावट, जानें ताजा रेट


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

UP Gold Silver Price:सोना-चांदी की खरीददारी करने का अच्छा मौका है. मंगलवार को वाराणसी सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में कमी आई है. सोना चांदी के दाम आसमान पहुंचने के बाद अब गिरावट शुरू हो गई है.

सोने की कीमत में आई कमी

हाइलाइट्स

  • सोने की कीमत में 190 रुपये की गिरावट आई.
  • चांदी की कीमत में 1000 रुपये प्रति किलो की कमी.
  • वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका.

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: जनवरी महीने में सोना ऑल टाइम हाई लेबल पर पहुंचकर अब  गिरने लगा है. यूपी के वाराणसी में मंगलवार (28 जनवरी) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमत में कमी आई है. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 1000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती  रहती  है.  मंगलवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 190 रुपये लुढ़कर 82390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 27 जनवरी को इसका भाव 82580 रुपये था. वहीं बात 22 कैरेट सोने के कीमत की करें तो बाजार में उसकी कीमत में भी 170 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. जिसके बाद उसकी कीमत 75540 रुपये हो गई . इसके पहले 27 जनवरी को इसकी कीमत 75720 रुपये थी.


ये है 18 कैरेट सोने की कीमत

इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने की करें तो मंगलवार को बाजार में उसकी कीमत 140 रुपये टूटकर 61850 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. इससे पहले इसका भाव 61950 रुपये था. बता दें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. इसे खरीदते समय हॉलमार्क भी देखना चाहिए. बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीदना चाहिए.

चांदी में  बड़ी कमी

सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो मंगलवार को उसकी कीमत में बड़ी कमी आई है. बाजार खुलने के साथ चांदी 1000 रुपये प्रति किलो लुढ़ककर 96400 रुपये प्रति किलो हो गई. इसके पहले 27 जनवरी को इसका भाव 97400 रुपये था.

जारी रहेगा उतार चढ़ाव

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि वेडिंग सीजन के इस दौर के बीच अब सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर देखा जा रहा है.ऐसे में यह समय सोना खरीदारों के लिए बेहतर है.

homebusiness

खरीदने का शानदार मौका…..सोना हो गया है सस्ता, चांदी में भी बंपर गिरावट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों