खाटू श्याम भगवान के लिए इतनी दीवानगी! पैरों में है दिक्कत…फिर भी 18 दिन तक साइकिल चलाकर जाते हैं यूपी से राजस्थान
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में खाटू श्याम भगवान का एक अनोखा भक्त रहता है. पैरों में दिक्कत होने के बावजूद भी वो साइकिल चलाकर यूपी से राजस्थान पहुंचते हैं.
बहराइच से खाटू श्याम साईकिल यात्रा!
हाइलाइट्स
- आशीष अग्रवाल 18 दिन साइकिल चलाकर यूपी से राजस्थान जाते हैं.
- पैरों में दिक्कत के बावजूद भी उनकी भक्ति किसी से कम नहीं है.
- आशीष ने 2005 के एक्सीडेंट के बाद से यह यात्रा शुरू की.
Bahraich News: भगवान खाटू श्याम की भक्ति के लिए भक्त बहुत कुछ करते हैं. यूपी में एक शख्स तो ऐसा है जो 18 दिन तक साइकिल चलाकर अर्जी लगाने के लिए पहुंचता है. बहराइच जिले के मटेरा निवासी आशीष अग्रवाल की साल 2005 में हुए भयानक एक्सीडेंट में जान बच गई थी. इनका मानना है उनकी जान बचाने के पीछे खाटू श्याम जी की कृपा थी. हालांकि इनको पैरों में थोड़ी सी दिक्कत आ गई है. अब यह थोड़ा-सा लंगड़ा कर चलते हैं.
लेकिन बावजूद इसके वो हर साल साइकिल से यात्रा कर 18 दिनों में यूपी से राजस्थान खाटू श्याम पहुंचते हैं और वहां पर अर्जी लगाते हैं. इसके साथ ही रास्ते में इनको जो लोग भी मिलते जाते हैं उनकी अर्जियां यह ले जाते हैं.
कैसे बन गए खाटू श्याम के भक्त?
श्याम भक्त आशीष अग्रवाल ने बताया कि सन 2005 में वो ट्रक के नीचे आ गए थे. काफी भीषण दुर्घटना घटी थी. जिसमें उनके पैरों में भी काफी दिक्कतें हो गई थी. लेकिन इनका मानना है श्याम जी की कृपा से उनकी जान बच गई यह सुरक्षित है. तब से लेकर आज तक यह हर साल साइकिल से खाटू श्याम जी राजस्थान साइकिल से अर्जी लगाने जाते हैं. लगातार 15 से 18 दिन की यात्रा कर वो मंदिर में पहुंचते हैं.
इसे भी पढ़ें – Ground Report: ‘पापा ने कहा भागो…’, बुराड़ी बिल्डिंग हादसे में घायल हुई बच्ची ने बताई एक-एक बात, देखें VIDEO
कुछ इस तरह होती है साइकिल यात्रा
साइकिल यात्रा करना इतना आसान नहीं है. लेकिन मन में अगर ठान लो तो इतना मुश्किल भी नहीं है. कुछ ऐसा सोचकर आशीष अग्रवाल ने भी लगभग 15 बार खाटू श्याम जी के दर्शन बहराइच से साइकिल से जाकर किए हैं. इस बार वो 16वीं बार खाटू श्याम के दर्शन करने निकले हैं. वो अपनी साइकिल में होड़ने के लिए एक चादर कुछ कपड़े और एक स्पीकर लगाए रहते हैं, जिसमें हर वक्त खाटू श्याम जी के गीत भजन बजाते रहते हैं. वो सिर्फ दिन में यात्रा करते हैं और रात को रुक कर आराम. अगली सुबह फिर साइकिल से निकल पड़ते हैं.
Bahraich,Uttar Pradesh
January 29, 2025, 10:29 IST