खाली पड़ी जमीन पर शुरू करें मधुमक्‍खी पालन, कम लागत में होगा मोटा मुनाफा

0
खाली पड़ी जमीन पर शुरू करें मधुमक्‍खी पालन, कम लागत में होगा मोटा मुनाफा


Last Updated:

Beekeeping Farming Benefits: रायबरेली के जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा बताते हैं कि मधुमक्खी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जो कम लागत, कम जगह और मेहनत में अधिक मुनाफा देता है. यह पर्यावरण और कृषि दोनों के लिए लाभदायक है. उद्यान विभाग मधुमक्खी पालन करने वाले लोगों को प्रशिक्षण देने के साथ ही अनुदान भी उपलब्ध करा रहा है.

आज के समय में किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आय के नए विकल्प तलाश रहे हैं. इन्हीं में से एक लाभदायक व्यवसाय मधुमक्खी पालन भी है.यह न केवल शहद उत्पादन के लिए फायदेमंद है, बल्कि परागण के जरिए फसलों की पैदावार भी बढ़ाता है.

LOCAL 18

मधुमक्खी पालन के लिए सबसे पहले ऐसी जगह का चयन करें.जहां आसपास पेड़-पौधे, फूल और पानी का स्रोत मौजूद हो. खेत या बगीचे के पास का शांत इलाका सबसे उपयुक्त माना जाता है. शुरुआत में 5 से 10 बक्सों से कार्य आरंभ करना बेहतर होता है.धीरे-धीरे अनुभव बढ़ने पर बक्सों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

LOCAL 18

मधुमक्खी की प्रजातियाँ भी इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. भारत में मुख्य रूप से चार प्रजातियाँ पाई जाती हैं एपिस डॉर्साटा (जंगली मधुमक्खी), एपिस सेरेना (स्थानीय मधुमक्खी), एपिस मेलिफेरा (विदेशी मधुमक्खी) और एपिस फ्लोरा (छोटी मधुमक्खी).इनमें एपिस मेलिफेरा वाणिज्यिक शहद उत्पादन के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है क्योंकि यह अधिक मात्रा में शहद देती है.

LOCAL 18

मधुमक्खी पालन में स्वच्छता और देखभाल बहुत जरूरी है.बक्सों को समय-समय पर साफ करें, मधुमक्खियों को परजीवियों और बीमारियों से बचाने के लिए निरीक्षण करें.सर्दी के मौसम में बक्सों को सुरक्षित जगह पर रखें. गर्मी के दिनों में छाया और पानी की व्यवस्था करें ताकि मधुमक्खियाँ तनाव में न आएं.

LOCAL 18

शहद की कटाई के समय सावधानी बरतें.पूरी तरह पके हुए छत्ते को निकालें, ताकि शहद की गुणवत्ता बनी रहे. निकाले गए शहद को छानकर साफ बर्तन में रखें और ठंडी, सूखी जगह पर स्टोर करें.एक बक्से से सालाना औसतन 20 से 25 किलो शहद प्राप्त किया जा सकता है.

LOCAL 18

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं जिससे किसान मधुमक्खी पालन का काम करके अपनी आय दोगुनी कर सकें. जो भी किसान मधुमक्खी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं वह अपने नजदीकी उद्यान विभाग कार्यालय से संपर्क कर इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं

homeagriculture

खाली पड़ी जमीन पर शुरू करें मधुमक्‍खी पालन, कम लागत में होगा मोटा मुनाफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *