खूब शौक से डॉक्टर ने की शादी, पत्नी से बोला- मैं आता हूं थोड़ी देर में, तब तक आ गया प्रेमी

0
खूब शौक से डॉक्टर ने की शादी, पत्नी से बोला- मैं आता हूं थोड़ी देर में, तब तक आ गया प्रेमी


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शादी के एक महीने बाद ही डॉक्टर की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. वहीं पीड़ित डॉक्टर पति ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं जांच में पता चला है कि लड़की अपनी शादी से डेढ़ साल पहले किसी लड़के के संपर्क में आई थी.

Zoom

बांदा में शादी के एक महीने बाद ही दुल्हन हो गई फरार. (सांकेतिक तस्वीर)

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर को शादी के एक महीने बाद तगड़ा झटका लगा है. डॉक्टर की नई नवेली पत्नी शादी के एक महीने बाद ही घर से जेवर और कैश लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. डॉक्टर ने अपनी पत्नी की काफी खोजबीन की. लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में तीन लोगों के अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाई है. बताया जा रहा है कि आरोपी कार से अपने दोस्तों के साथ आया था.

रवि पटेल के साथ भाग गई दुल्हनिया
पूरा मामला जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र का है, जहां एक गांव के पशुओं के डॉक्टर ने बीते 19 फरवरी को नरैनी क्षेत्र की एक लड़की से शादी की थी. शादी के बाद एक महीने तक वह अच्छे से रही. बीते रविवार को वह किसी से काम से बाहर गए तो एमपी का रहने वाला रवि पटेल अपने दोस्त प्रांशू पटेल और रोहित पटेल के साथ कार से आया और उनकी पत्नी को लेकर चला गया.

डेढ़ साल पहले लड़की लड़के के संपर्क में आई थी
पत्नी घर के सारे जेवर और पैसे लेकर चली गई, डॉक्टर पति ने अपनी पत्नी की काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. पुलिस ने डॉक्टर पति की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. वहीं घटना को लेकर कालिंजर थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि डेढ़ साल पहले युवक गांव में एक शादी समारोह के दौरान संपर्क में आया था. तभी से उनके बीच बातचीत होती थी.

चित्रकूट में देवर के साथ भाग गई थी पत्नी
बता दें कि इससे पहले चित्रकूट जिले में भी एक पत्नी के भाग जाने का मामला सामने आया था. बीते 21 मार्च को एक पत्नी बेटी की शादी से ठीक एक महीने पहले देवर के साथ भाग गई थी. वहीं इस घटना से दुखी होकर पिता ने खुदकुशी कर ली थी.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *