खेती-किसानी का सीखना है गुण और बनना है आत्मनिर्भर, तो देर किस बात की यहां मिल रहा है मुफ्त में ट्रेनिंग..जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

0
खेती-किसानी का सीखना है गुण और बनना है आत्मनिर्भर, तो देर किस बात की यहां मिल रहा है मुफ्त में ट्रेनिंग..जानिए क्या है पूरा प्रोसेस


Last Updated:

कृषि के क्षेत्र में लोगों का रुझान अब ज्यादा है. किसान कृषि के क्षेत्र में नई-नई तकनीक के माध्यम से किसानी कर अच्छा मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं. तो वहीं मुरादाबाद के मनोहरपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदी रखना मुफ्त में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में लगे हुए हैं।

मुरादाबाद: कृषि के क्षेत्र में लोगों का रुझान अब ज्यादा है. किसान कृषि के क्षेत्र में नई-नई तकनीक के माध्यम से किसानी कर अच्छा मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं. वहीं मुरादाबाद के मनोहरपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदी रत्ता, मुफ्त में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में लगे हुए हैं. वह प्रतिवर्ष ढाई से 3000 किसानों को मुफ्त में ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाते हैं और अब तक करीब लाखों किसानों को आत्मनिर्भर बना चुके हैं.

आईएफएस मॉडल की देते है ट्रेनिंग

कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक मेहंदी रत्ता ने बताया कि हम जार्डस के नाम से एक कृषि प्रशिक्षण केंद्र चला रहे हैं. यहां विभिन्न- विभिन्न जनपदों से किसान आते हैं और उन्हें ट्रेनिंग देते हैं. प्रति वर्ष हम ढाई से 3000 किसानों को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखते हैं और उन्हें ट्रेनिंग देते भी हैं. इसमें हमारा मेन फोकस आईएफएस मॉडल के ऊपर रहता है, जिसमें इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम सिखाया जाता है.

हमारे क्षेत्र के अंदर किसान धान, गेहूं, गन्ना, सरसों सहित आदि खेती करता है. इन खेती में 3 महीने से लेकर साल भर तक में किसान मुनाफा कमा लेता है, लेकिन इस बीच के कुछ दिन ऐसे निकलते हैं, जिसमें किसान खाली रह जाता है और कोई मुनाफा नहीं कमा पाता है. हम किसान को कृषि के साथ अन्य तरह की ट्रेनिंग देते हैं कि वह हमेशा आमदनी करता रहे और कभी भी फ्री ना रहे और समय सीमा के हिसाब से मुनाफा ना कम कर हमेशा ही मुनाफा कमाता रहे, जिसमें हम किसान को इन खेती के साथ-साथ अन्य खेती को करने की भी सलाह देते हैं.

मुफ्त में ले सकते हैं ट्रेनिंग

हम किसान को बताते हैं कि वह खेती के साथ-साथ मुर्गी फार्म, सूअर पालन, बकरी पालन, मछली पालन सहित आदि खेती करके भी मुनाफा कमा सकता है. इसके साथ ही हम प्रतिवर्ष हजारों किसानों को आत्मनिर्भर बनाते हैं. इस प्रकार अब तक की बात की जाए तो करीब 50000 से अधिक किसानों को आत्मनिर्भर बन चुके हैं. इसके अलावा कोई किसान मुफ्त में ट्रेनिंग लेना चाहता है और किसी के टिप्स सीखना चाहता है, तो वह डायरेक्ट भी संपर्क कर सकता है या कृषि उपनिदेशक या उद्यान विभाग की अधिकारियों के माध्यम से भी संपर्क कर सकता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

खेती-किसानी का सीखना है गुण, तो यहां मिल रहा फ्री में ट्रेनिंग..जानिए प्रोसेस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *