खोलना चाहते हैं पेट्रोल पंप, तैयार कर लें ये कागज, होगी अच्छी कमाई
Last Updated:
petrol pump kaise khole jankari: पेट्रोल पंप खोलना कई लोगों का सपना होता है. उन्हें खुद को पेट्रोल पंप मालिक कहलाना अच्छा लगता है. इसके अलावा भी कई लोग हैं जो पेट्रोल पंप का बिजनेस करना चाहते हैं. तो आज हम आपको…और पढ़ें
पेट्रोल पंप
आजमगढ़: सड़कों पर वाहनों की संख्या हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. एजेंसियों से हर दिन लाखों वाहन ग्राहकों को डिलीवर हो रहे हैं. ग्राहकों की भारी डिमांड को देखते हुए कंपनियां भी तरह-तरह के वाहनों का निर्माण कर रही हैं. इन वाहनों को सड़कों पर दौड़ने के लिए पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन यानी फ्यूल्स की जरूरत होती है. बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की खपत भी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में व्यावसायिक दृष्टि से पेट्रोल पंप का बिजनेस लोगों के लिए एक बेहतरीन मुनाफे का सौदा हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी पेट्रोल पंप खोलने का इरादा रखते हैं तो आज हम आपको बताएंगे पेट्रोल पंप खोलने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है.
किराए की जमीन पर भी कर सकते हैं यह व्यापार
पेट्रोल पंप खोलने के लिए सबसे पहले जगह और जमीन की जरूरत होती है. ऐसे में जिन लोगों के पास पेट्रोल पंप की रिक्वायरमेंट के अनुसार पर्याप्त जगह है वही पेट्रोल पंप खोलने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं. हालांकि, जिनके पास अपनी खुद की जमीन नहीं है वह किराए की जमीन पर भी पेट्रोल पंप खोलकर इस व्यवसाय में आगे बढ़ सकते हैं. पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस की एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. बिना लाइसेंस लिए पेट्रोल पंप नहीं चला सकते हैं.
कितने पैसे करने होते हैं निवेश
यदि आप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ग्रामीण इलाकों में कम से कम 12 से 15 लाख रुपए की जरूरत होगी. यदि आप शहरी क्षेत्र में अपना पेट्रोल पंप आउटलेट खोलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कम से कम 20 से 25 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं. इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.
इस तरह से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा आवेदक का दसवीं पास होना भी जरूरी है. पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत पड़ती है जिसमें आवेदक को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होता है. यह फीस अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है.
इतनी होती है कमाई
मसलन सामान्य वर्ग के लोगों को पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए लगभग 8,000 रुपये तो पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को 4,000 रुपये और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए 2,000 रुपये बतौर रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना पड़ता है. पेट्रोल पंप खोलने पर ऑयल कंपनी की तरफ से आपको प्रति लीटर 2 रुपए से 5 रुपये तक का कमीशन दिया जाता है. ऐसे में यदि आप अपने पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन 5,000 लीटर पेट्रोल बेच लेते हैं तो 10 से 15 हजार रुपए तक रोज कमा सकते हैं.
Azamgarh,Uttar Pradesh
March 18, 2025, 20:08 IST