गन्ने की रोपाई के कितने दिन बाद करनी चाहिए कटिंग? एक गलती और पूरी फसल हो सकती है खराब! जानें सही समय
Last Updated:
Ganne Ki Kheti: गन्ना किसानों के लिए कटिंग की तकनीक अब तक की सबसे महत्वपूर्ण फसल बढ़ाने वाली विधियों में गिनी जा रही है. सही समय पर कटिंग और रोपाई करने से गन्ने की पैदावार बढ़ती है, पौधे मजबूत रहते हैं और किसानों की आमदनी में भी इजाफा होता है.
गोंडा: गन्ने खेती में बेहतर उत्पादन और मजबूत फसल के लिए किसान कई तरह के तरीके अपनाते हैं. इनमें से एक प्रमुख तरीका है गन्ने के पौधे की कटिंग करना. एक्सपर्ट बताते हैं कि सही समय पर की गई कटिंग से गन्ने की बढ़वार बेहतर होती है और पैदावार में भी वृद्धि होती है. कटिंग करने से पौधे की साइड से नई टहनियां उगती हैं, जिससे फसल घनी और मजबूत होती है. साथ ही कमजोर या संक्रमित हिस्सों को काट देने से पौधे पर रोग का खतरा भी कम हो जाता है. कटिंग के बाद पौधों में नई कलियां ज्यादा बनती हैं, जिससे गन्ने की मोटाई और संख्या में बढ़ोतरी होती है.
क्यों करनी चाहिए गन्ने की कटिंग
गन्ने की कटिंग करने के फायदे को लेकर प्रगतिशील किसान लंबरदार तिवारी बताते हैं कि जो किसान भाई गन्ने की नर्सरी तैयार करके रोपाई करते हैं, उनके लिए कटिंग करना बेहद जरूरी है. कटिंग करने से पौधों की ग्रोथ बढ़ती है और कल्ले अधिक आते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि पौधे को खाद का सही मात्रा में पोषण मिलता है, जिससे पौधे टेढ़े या गिरते नहीं हैं और उनकी मजबूती बनी रहती है. साथ ही उत्पादन बढ़ने से किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होती है.
जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मनकापुर चीनी मिल के एक्सपर्ट शिवपाल सिंह बताते हैं कि यदि किसान भाई गन्ने के पौधे की सही समय पर कटिंग नहीं करते हैं, तो पौधे को भोजन की आवश्यकता अधिक हो जाती है. कटिंग करने से पौधों की पोषण आवश्यकता कम होती है और मरने की संभावना भी घट जाती है. साथ ही एक ही गन्ने के पौधे से 10 से 12 गन्ने तैयार होते हैं, जिससे उत्पादन बढ़ता है और किसानों की आय में इजाफा होता है. इसलिए जो किसान भाई नर्सरी विधि से गन्ने की बुवाई कर रहे हैं, उनके लिए कटिंग करना बहुत जरूरी है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें