गर्दन और ठोड़ी के मस्से परेशान कर रहे हैं? घर बैठें ऐसे करें गायब

0
गर्दन और ठोड़ी के मस्से परेशान कर रहे हैं? घर बैठें ऐसे करें गायब


Last Updated:

चेहरे, गर्दन या ठोड़ी पर अचानक उभर आने वाले मस्से अक्सर लोगों को परेशान कर देते हैं. कई बार लोग इन्हें हाथ से तोड़ने की गलती कर बैठते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है. मस्से किसी न किसी वायरल इन्फेक्शन की वजह से होते हैं और धीरे-धीरे बढ़ सकते हैं. ऐसे में दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में प्याज का रस एक ऐसा उपाय माना जाता है, जो मस्सों को कम करने में मदद कर सकता है.

अक्सर लोग मस्से होने के बाद डॉक्टर के पास भागते हैं, लेकिन घर में भी दादी-नानी के नुस्खे इन मस्सों को हटाने में मदद करते हैं. मस्से कई तरह के होते हैं, जिनका इलाज काफी दिनों तक करना पड़ता है. घरेलू उपचार में प्याज का रस मस्सों को जड़ से खत्म कर देता है.

30 दिनों तक लगाएं प्याज का रस

अगर आपके भी मस्से हो रहे हैं तो टेंशन न लें. लोक नुस्खों में मस्सों को जड़ से खत्म करने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है. प्याज के रस को रोजाना लगभग 30 दिन तक मस्से पर लगाने से मस्से नरम पड़ने लगते हैं और धीरे-धीरे झड़ सकते हैं. हालांकि मस्से बढ़ते रहें या दर्द होने लगे तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है.

हाथ से मस्से हटाना है बहुत खतरनाक

गर्दन और ठोड़ी पर मस्से होने के बाद लोग अक्सर इन्हें हाथ से ही निकालने का प्रयास करते हैं, लेकिन यह तरीका बेहद हानिकारक हो सकता है. मस्से से निकलने वाले खून में वायरस हो सकता है, जिससे यह संक्रमण शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है. इसलिए मस्सों को खरोंचने या तोड़ने से हमेशा बचना चाहिए.

इन्फेक्शन के कारण होते हैं मस्से

मस्सों का कारण एक तरह का इंफेक्शन माना जाता है. ये मस्से कई तरह के होते हैं. मस्से का सामान्य रंग गहरा काला या भूरा होता है, लेकिन कई बार यह स्किन कलर का भी होता है, जो अक्सर दिखाई नहीं देता. मस्से लगभग 8 से 12 प्रकार के होते हैं और हर प्रकार का अपना अलग आकार और बनावट होती है.

पेपीलोमा वायरस से होते हैं मस्से

हमारी त्वचा पर होने वाले मस्से पैपिलोमा वायरस के कारण बनते हैं, जो सही देखभाल और उपचार से ठीक भी हो सकते हैं. इन्हें कम करने के लिए प्याज का रस एक सस्ता और देशी उपाय माना जाता है. नियमित रूप से लगाने पर यह मस्सों को नरम कर सकता है और इनमें कमी ला सकता है. लेकिन मस्से बढ़ें, दर्द करें या ठीक न हों, तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गर्दन और ठोड़ी के मस्से परेशान कर रहे हैं? घर बैठें ऐसे करें गायब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *