गर्मियों में भी हरा-भरा रहेगा तुलसी का पौधा, अपनाएं यह देसी उपाय
Last Updated:
Tulsi Plant Care Tips: वैसे लोग अपने घरों में तुलसी के पेड़ लगाते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में पौधा सूखने लगता है और बेजान हो जाता है. पौधों में पत्तियां आना भी बंद हो जाती हैं. ऐसे में इन पेड़-पौधों की देखभाल करना बेहद जरूरी है, जिससे यह पौधे हरे-भरे बने रहें. आइए जानते हैं कि गर्मियों में पौधों को हरा-भरा कैसे रखें.
अक्सर गर्मी के दिनों में तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से पौधों को खास देखभाल की जरूरत होती है. इस दौरान कई पौधे मुरझाने लगते हैं और उनकी पत्तियां सूखने लगती हैं. घरों में लगाया जाने वाला तुलसी का पौधा भी गर्मी में जल्दी प्रभावित हो जाता है. तेज धूप के कारण तुलसी की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा कमजोर दिखाई देने लगता है और पौधा सूखने लगता है. ऐसे में आपके यहां तुलसी का पौधा लगा हुआ है, तो कुछ उपाय हैं, जिनकी मदद से इसको हरा-भरा रख सकते हैं.

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार लोकल 18 से बातचीत मे बताया कि तुलसी एक ऐसा पेड़ है, जो धार्मिक मान्यता वाला है. लोग इसे अपने घरों में लगाते हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में अधिक तापमान के कारण पौधे की ग्रोथ धीमी हो जाती है, जिससे इनमें पत्ते बेहद कम आते हैं. इससे लोग काफी परेशान हो जाते हैं. ऐसे में कुछ देसी उपाय हैं, जिनके जरिए पौधे को गर्मी से बचाया जा सकता है.

वैसे मई-जून के महीने मे भीषण गर्मी पड़ने से तुलसी का पौधा सूखने लगता है. तेज धूप, गर्म हवाएं और पानी की कमी के कारण इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. ऐसे में इसको बचाने के लिए आप इसके पौधे में छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे पौधा गर्मी में भी हरा-भरा बना रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तुलसी पत्ते के पौधे वाले गमले में छाछ को डालने से इसमें जरूरी नमी मिलती है. यह मिट्टी को उपजाऊ भी बनाता है. छाछ में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पौधे की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और मिट्टी में नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में भी मदद करते हैं.

आप तुलसी के पौधे को सुबह-शाम के समय हल्की धूप में रखें. इसको दोपहर के समय तीखी धूप से बचाएं. जरूरत से ज्यादा पानी देने से भी बचें. अधिक पानी डालने से पौधा खराब हो सकता है. आप इसको धूप में रखने के बाद छायादार जगह पर ही रखें.

गर्मी के दिनों में रोज थोड़ा-थोड़ा पानी देना फायदेमंद होता है, लेकिन एक साथ ज्यादा पानी डालना नुकसान कर सकता है. सुबह या शाम का समय पानी देने के लिए सबसे अच्छा होता है, जिससे पौधा पानी को अच्छे से सोख सके.

तुलसी को हरा भरा रखने के लिए समय-समय पर जैविक खाद देना जरूरी है. गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं और पौधे को मजबूत बनाते हैं.

गमले में बढ़ी मिट्टी जड़ों तक हवा और पानी पहुंचाने में बाधा बनती है. इसलिए समय-समय पर मिट्टी को हल्का ढीला करने के लिए इसकी थोड़ी बहुत खुदाई करनी चाहिए, जिससे पौधे की जड़े मजबूत बनी रहें.