गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर, यहां जानिए दिल्ली किस स्थान पर रही और क्या है अन्य शहरों का हाल

0
गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर, यहां जानिए दिल्ली किस स्थान पर रही और क्या है अन्य शहरों का हाल


उत्तरी भारत में नवंबर महीने के दौरान वायु प्रदूषण में तेज़ वृद्धि दर्ज की गई. एक नई रिपोर्ट के अनुसार एनसीआर के सभी 20 शहरों में पिछले वर्ष यानी 2024 की तुलना में इस बार PM 2.5 के स्तरों में बढ़ोतरी देखी गई है. इसमें गाज़ियाबाद, नवंबर 2025 में देश का सबसे प्रदूषित शहर बनकर सामने आया है.

20 एनसीआर शहरों में दमघोंटू हवा

ऊर्जा और स्वच्छ वायु पर शोध करने वाली संस्था CREA (Centre for Research on Energy and Clean Air) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक एनसीआर शहरों में नवंबर माह का औसत PM 2.5 स्तर 224 μg/m³ रहा, जो बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है.

क्या है प्रदूषण का कारण

CREA ने अपने वार्षिक प्रदूषण रिपोर्ट में बताया कि दिवाली के दौरान आतिशबाज़ी और सर्दियों में बढ़े धुएं के कारण नवंबर में प्रदूषण चरम पर रहा.

रिपोर्ट में गाजियाबाद के साथ नोएडा, बहादुरगढ़, दिल्ली, हापुड़, ग्रेटर नोएडा, बागपत, सोनीपत, मेरठ और रोहतक जैसे शहर टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं. इनमें से उत्तर प्रदेश के 6 शहर हैं, जबकि हरियाणा के 3 शहर शामिल हैं.

शिलॉन्ग सबसे साफ शहर

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग सूची में सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुआ है, जहां नवंबर में औसत PM2.5 मात्र 7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा है। टॉप 10 स्वच्छ शहरों में कर्नाटक के 6 शहर शामिल हैं, तो वहीं मेघालय, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल भी इस लिस्ट में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *