गाजियाबाद में नाबालिग ने चाकू से दोस्त की ली जान,गेम में हार-जीत बनी किशोर की हत्या की वजह

0
गाजियाबाद में नाबालिग ने चाकू से दोस्त की ली जान,गेम में हार-जीत बनी किशोर की हत्या की वजह


Last Updated:

Ghaziabad News: नाईपुरा कॉलोनी में रहने वाले दोनों नाबालिगों के बीच वीडियो गेम खेलने के दौरान जीत-हार को लेकर पहले भी विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने हमला करने की योजना बनाई. बुधवार शाम दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई. जिसके बाद 14 वर्षीय नाबालिग ने चाकू निकालकर फैजान पर कई वार कर दिए. हमले के बाद फैजान गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया.

Zoom

वीडियो गेम के लिए 15 साल के किशोर की हत्या.

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में वीडियो गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते गेम कब खौफनाक वारदात में बदल गया किसी को पता नहीं चला. मामूली कहासुनी के बाद 14 वर्षीय नाबालिग ने 16 वर्षीय फैजान पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल फैजान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी बन गई. जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, नाईपुरा कॉलोनी में रहने वाले दोनों नाबालिगों के बीच वीडियो गेम खेलने के दौरान जीत-हार को लेकर पहले भी विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने हमला करने की योजना बनाई. बुधवार शाम दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई. जिसके बाद 14 वर्षीय नाबालिग ने चाकू निकालकर फैजान पर कई वार कर दिए. हमले के बाद फैजान गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया.

जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था. लेकिन पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी गई.

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले से हमला करने की योजना बनाई थी. दोनों के बीच पहले भी गेम को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार नाबालिग आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके पिता और चाचा पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुके है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *