गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद शीतल चौधरी की कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचीं

0
गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद शीतल चौधरी की कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचीं


Last Updated:

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद शीतल चौधरी की कार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की. गोली कार के शीशे पर लगी, लेकिन शीतल सुरक्षित रहीं. पुलिस ने नाकेबंदी कर चार टीमें गठित की हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

ख़बरें फटाफट

Ghaziabad News: गाजियाबाद बीजेपी प्रशाद शीतल की गाड़ी पर फायरिंग

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना में भाजपा पार्षद शीतल चौधरी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी. गोली उनकी सफेद क्रेटा कार के शीशे पर लगी, जो चकनाचूर हो गया. गनीमत रही कि शीतल को कोई चोट नहीं आई. यह हमला एनएचआरएफ रोड के पास कमला नेहरू नगर इलाके में हुआ, जब वे नोएडा से घर लौट रही थीं. पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में चार विशेष टीमें गठित की गई हैं.

पुलिस के अनुसार, घटना करीब 8:30 बजे की है. शीतल चौधरी गोविंदपुरम से संजय नगर की ओर अकेले अपनी कार चला रही थीं. तभी हेलमेट पहने दो बदमाश बाइक पर सवार होकर उनकी कार को ओवरटेक किया और अचानक दो राउंड फायरिंग कर दी. गोली कार के विंडशील्ड पर लगी, लेकिन शीतल ने साहस दिखाते हुए गाड़ी को नियंत्रण में रखा और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गईं. सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. इलाके में भारी नाकेबंदी की गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने गठित की चार टीमें

पुलिस ने बताया कि हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीमें लगा दी गई हैं. आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में लगता है कि यह सुनियोजित हमला हो सकता है, लेकिन अभी किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत दुश्मनी की पुष्टि नहीं हुई है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद शीतल चौधरी की कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *