गाजीपुर में स्मार्ट मीटर और ऑटो कट को लेकर बिजली विभाग ने दी बड़ी जानकारी

0
गाजीपुर में स्मार्ट मीटर और ऑटो कट को लेकर बिजली विभाग ने दी बड़ी जानकारी


Last Updated:

यूपी के गाजिपुर में भी स्मार्ट मीटर लग गए है. जिसके बाद से लोगों को यह टेंशन है कि बिजली का बिल ज्यादा आएगा, बिजली कब कटेगी यह सब आपको जानकारी बिजली विभाग की तरफ से दे दी गई है. बिजली विभाग इंजीनियर ने कहा कि रिचार्ज रहते हुए बिजली कभी नहीं कटेगी. हालांकि, कभी-कभी कुछ तकनीकी खामियां (Technical Error) आ सकती हैं. इसके समाधान के लिए कंपनी ने एक कंट्रोल रूम बनाया है.

गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर जनपद में लगे नए स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं के मन में कई सवाल हैं, खासकर ऑटो कट सिस्टम को लेकर. बिजली विभाग के इंजीनियर गोपाल सिंह ने इन सभी शंकाओं को दूर करते हुए बताया कि अब स्मार्ट मीटर पूरी तरह प्रीपेड हो चुके हैं. इसका सीधा मतलब है कि जैसे आप मोबाइल रिचार्ज करते हैं, वैसे ही अब बिजली के लिए भी पहले भुगतान करना होगा.

कब कटेगी बिजली और कब नहीं?
इंजीनियर ने स्पष्ट किया कि बिजली तभी कटेगी जब आपका बैलेंस जीरो या माइनस में चला जाएगा. उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसके लिए विभाग ने कुछ नियम तय किए हैं:

  1. रात में और छुट्टी के दिन राहत: रात 8 बजे के बाद और रविवार या किसी भी सरकारी छुट्टी के दिन बिजली नहीं काटी जाएगी.
  2. मैसेज से मिलेगी सूचना: बैलेंस खत्म होने से पहले ही उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर सतर्क किया जाएगा.
  3. रिचार्ज के बाद तुरंत चालू: जैसे ही आप एडवांस पेमेंट करेंगे, आपकी लाइन ऑटोमेटिकली शुरू हो जाएगी.

क्या रिचार्ज रहते हुए भी कट सकती है बिजली?
इस सवाल पर इंजीनियर ने साफ कहा कि रिचार्ज रहते हुए बिजली कभी नहीं कटेगी. हालांकि, कभी-कभी कुछ तकनीकी खामियां (Technical Error) आ सकती हैं. इसके समाधान के लिए कंपनी ने एक कंट्रोल रूम बनाया है. विभाग द्वारा ग्रुप में उपभोक्ताओं के अकाउंट नंबर डाले जा रहे हैं ताकि समस्या का तुरंत समाधान हो सके.

ज्यादा बिल आने की शिकायत पर सफाई
अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल बढ़ गया है. इस पर गोपाल सिंह ने बताया कि विभाग ने जांच के लिए 5% पुराने मीटरों को चेक मीटर के तौर पर छोड़ दिया था. उन्होंने खुद दौरे पर जाकर पुराने और नए मीटरों की रीडिंग का मिलान किया, जिसमें कोई खास अंतर नहीं पाया गया. उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर बहुत संवेदनशील होते हैं, इसलिए यह बिजली की छोटी से छोटी खपत को भी सटीक रिकॉर्ड करते हैं.

कहां और कैसे करें जमा?

  • उपभोक्ता अपना बैलेंस और हर घंटे की बिजली खपत UPPCL Smart Consumer App पर देख सकते हैं.
  • पैसा जमा करने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं.
  • यूपीपीसीएल (UPPCL) की आधिकारिक वेबसाइट.
  • विभाग के कैश काउंटर पर
  • किसी भी नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर

अब देखना होगा कि यह नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए कितनी सुविधाजनक साबित होती है या आगे और शिकायतें सामने आती हैं.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *