गाय से लेकर हाथी तक, घर में रखें ये शुभ चीजें तो पलट जाएगी किस्मत, व्यापार में होगा फायदा ही फायदा

0
गाय से लेकर हाथी तक, घर में रखें ये शुभ चीजें तो पलट जाएगी किस्मत, व्यापार में होगा फायदा ही फायदा


Last Updated:

Ayodhya: मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ही घर में मौजूद हर वस्तु को रखा जाता है. घर में मौजूद हर कोने का वास्तु शास्त्र से विशेष कनेक्शन भी होता है. ऐसी स्थिति में चलिए जानते हैं कि वस्तु के अनुसार, घर में किस-किस चीज की प्रतिमा रखनी चाहिए, ताकि हमेशा धन आगमन के मार्ग प्रशस्त हो.

धार्मिक ग्रंथो के अनुसार, अगर आप वास्तु के नियमों का पालन करते हैं तो हमेशा जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है. अगर आप वास्तु के अनुसार घर में कुछ लकी चीज लाकर रखते हैं तो इससे भाग्य भी बदलने लगता है. ऐसी स्थिति में वास्तु के अनुसार घर में कुछ प्रतिमा को अवश्य रखना चाहिए .

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वास्तु के अनुसार, अगर आप अपने घर में कछुआ की प्रतिमा, हाथी की प्रतिमा, हंस के जोड़े वाले प्रतिमा के अलावा गाय की प्रतिमा लाते हैं और वास्तु के अनुसार इसे रखते हैं तो इससे धन आगमन के मार्ग प्रशस्त भी होते हैं. हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है.

Ayo

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुआ की प्रतिमा रखना बेहद शुभ माना जाता है, इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कछुए को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है. ऐसी स्थिति में कछुए की प्रतिमा हमेशा ड्राइंग रूम में पूर्व अथवा उत्तर दिशा में रखना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

वास्तु के अनुसार, हाथी की प्रतिमा घर पर लाने से शुभ संकेत प्राप्त होते हैं. जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है, गृह क्लेश से भी मुक्ति मिलती है. राहु से संबंधित दोष से भी राहत मिलता है. अगर आप अपने समर्थ के अनुसार, चांदी की मूर्ति लाते हैं और इसे ड्राइंग रूम के पूर्व दिशा की तरफ रखते हैं तो यह बेहद शुभ माना जाता है.

ayodhya

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर पश्चिम दिशा में अगर आप ऊंट की प्रतिमा लगाते हैं तो इससे सुख, सौभाग्य और तरक्की में वृद्धि होती है. व्यवसाय में आने वाली सभी समस्या से भी मुक्ति मिलती है.

ayodhya

अगर आप हंस का जोड़ा घर पर लाते हैं और बेडरूम के उत्तर दिशा की तरफ रखते हैं तो ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है. दांपत्य जीवन में आ रही परेशानी दूर होते हैं, पति-पत्नी के बीच प्रेम भी बढ़ता है.

ayodhya

इसके अलावा वास्तु के अनुसार, अगर आप घर में गाय की प्रतिमा लगाते हैं तो यह भी शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि संतान सुख की प्राप्ति होती है, सभी तरह के सुखों में वृद्धि होती है. गाय की मूर्ति को हमेशा घर में शुभ स्थान पर रखना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

गाय से लेकर हाथी तक, घर में रखें ये शुभ चीजें तो पलट जाएगी किस्मत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *