गुजिया बनाने के लिए करें इस इत्र का प्रयोग, बढ़ेगी महक और स्वाद

0
गुजिया बनाने के लिए करें इस इत्र का प्रयोग, बढ़ेगी महक और स्वाद


Last Updated:

gujiya making perfume: होली का त्यौहार तरह-तरह के पकवानों की खुशबू लेकर आता है, लेकिन इसमें सबसे प्रमुख मिठाई खोए वाली गुजिया को माना जाता है. होली में गुजिया की मिठास इस पर्व को मीठा बना देती है, ऐसे में अगर आ…और पढ़ें

X

केवड़ा और इलायची का इत्र बढ़ा देगा गुजिया का स्वाद 

कन्नौज. होली का त्यौहार तरह-तरह के पकवानों की खुशबू लेकर आता है, लेकिन इसमें सबसे प्रमुख मिठाई खोए वाली गुजिया को माना जाता है. होली में गुजिया की मिठास इस पर्व को मीठा बना देती है, ऐसे में अगर आप अपने मेहमानों को कुछ खास खिलाना चाहते हैं, तो कन्नौज का इत्र उसमें मदद कर सकता है. गुजिया के खोए में केवड़ा और इलायची का इत्र मिलाकर अगर गुजिया बनाई जाती है तो उसका स्वाद कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है, और कन्नौज के इत्र की खुशबू भी उस गुजिया में लोगों को मिलती है. वही होली के समय इन दोनों इत्रों की मांग भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है.

क्या है नाम और खासियत
केवड़े का इत्र खाद्य पदार्थों में प्रयोग कर सकते हैं, जिसमें पेय पदार्थ में इसका प्रयोग ज्यादा किया जाता है. वही इलायची का इत्र भी कई खाद्य पदार्थों में प्रयोग होता है. होली के समय जो खोया गुजिया में प्रयोग होता है, उसमें इन दोनों इत्रों का प्रयोग बड़े पैमाने पर होता है, जिसके चलते इसकी डिमांड भी बहुत बढ़ जाती है. यह दोनों इत्र गुजिया के स्वाद के साथ-साथ उसकी सुगंधित भी कर देते हैं, जिससे उसकी डिमांड बढ़ जाती है.

क्या बोले इत्र व्यापारी
इत्र व्यापारी निशीष तिवारी बताते हैं कि होली आने से पूर्व इत्र व्यापार में दो ऐसे इत्र हैं जिनकी डिमांड अचानक से बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. सबसे पहले केवड़े का इत्र और फिर इलायची का इत्र यह दोनों इत्र गुजिया बनाने वाले खोए में प्रयोग किए जाते हैं. जिनसे गुजिया का स्वाद और बढ़ जाता है और उसमें कन्नौज इत्र की खुशबू का एहसास लोगों का दिन बना देता है. कन्नौज का इत्र सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि त्यौहार को ही खास बना देता है.

homelifestyle

गुजिया बनाने के लिए करें इस इत्र का प्रयोग, बढ़ेगी महक और स्वाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *