गूगल गर्ल वैष्णवी का अनोखा रिकार्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

0
गूगल गर्ल वैष्णवी का अनोखा रिकार्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज


Last Updated:

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर की 10 साल की वैष्षवी श्रीवास्तव ने इतिहास रच दिया है. वैष्णवी ने 3 मिनट 30 सेकंड में देश के सभी राज्यों और उनकी राजधानियों, बड़े शहरों, 196 देशों और उनकी राजधानियों के नाम गिनाकर अप…और पढ़ें

X

गूगल गर्ल 

हाइलाइट्स

  • 10 साल की वैष्णवी ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया.
  • वैष्णवी ने 3 मिनट 30 सेकंड में 196 देशों की राजधानियों के नाम गिनाए.
  • वैष्णवी को ‘गूगल गर्ल’ के नाम से पहचान मिली.

जौनपुर: ‘कहते हैं प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है, उसे जब भी, जहां भी मौका मिलता है, अपना स्थान खुद बना लेती है’. इसे साबित कर दिखाया जौनपुर की 10 वर्षीय वैष्णवी श्रीवास्तव ने. असाधारण स्मरण शक्ति और ज्ञान के बल पर उसने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे जिले के लोगों को गर्व महसूस हो रहा है.

साढ़े तीन मिनट में बनाया अनोखा रिकार्ड

कक्षा 7 में पढ़ने वाली वैष्णवी ने सिर्फ 3 मिनट 30 सेकंड में भारत के सभी राज्यों और उनकी राजधानियों, देश के बड़े शहरों, 196 देशों और उनकी राजधानियों के नाम गिनाकर अपना नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया. इतनी कम उम्र में इस उपलब्धि को हासिल कर उसने साबित कर दिया कि उसकी मेमोरी किसी कंप्यूटर से कम नहीं।

बचपन से ही है अद्भुत प्रतिभा

परिवार के मुताबिक वैष्णवी ने जब बोलना शुरू किया. तब ही उसमें खास बुद्धिमत्ता के लक्षण दिखने लगे थे. महज पहली कक्षा में ही उसका सामान्य ज्ञान इतना विकसित था कि बड़े-बड़े लोग भी दंग रह जाते थे. भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद से लेकर अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति तक के नाम उसे जुबानी याद है. इसके अलावा वह राष्ट्रध्वज के चक्र में तीलियों की संख्या, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम और तमाम ऐतिहासिक तथ्यों की गहरी जानकारी रखती है.

‘गूगल गर्ल’ के नाम से मिली पहचान

वैष्णवी की इस अनोखी प्रतिभा को देखकर उसके माता-पिता ने उसकी रुचि को और बढ़ाने के लिए उसे देश-दुनिया की महत्वपूर्ण जानकारियां देना शुरू किया. नतीजा यह हुआ कि छोटी उम्र में ही वह इतिहास, भूगोल, राजनीति और सामान्य ज्ञान के विषयों में महारथ हासिल कर चुकी है. उसकी इस असाधारण क्षमता को देखते हुए लोग उसे ‘गूगल गर्ल’ कहकर बुलाने लगे हैं.

रिकॉर्ड बुक में है नाम दर्ज

अपनी मेमोरी पावर और सामान्य ज्ञान को साबित करने के लिए वैष्णवी ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स नई दिल्ली को भेजा. विशेषज्ञों ने उसकी प्रतिभा को परखा और फिर उसे रिकॉर्ड बुक में स्थान दिया. इस उपलब्धि के साथ ही उसने पूरे जौनपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया.

परिवार को उम्मीद है कि आने वाले समय में वैष्णवी और भी बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी. वैष्णवी की मां का कहना है कि ‘हमें उस पर गर्व है. हम उसे हर संभव सहयोग देंगे ताकि वह और भी ऊंचाइयों तक पहुंच सके’. बता दें कि वैष्णवी की प्रतिभाएं यह साबित करती हैं कि अगर सही मार्गदर्शन मिले, तो कम उम्र में भी असाधारण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं.

homeuttar-pradesh

गूगल गर्ल वैष्णवी का अनोखा रिकार्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *