गेहूं की कटाई के लिए आ गई यह धांसू मशीन, मिनटों में करती है घंटों का काम, कीमत भी बेहद कम
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Wheat Harvesting Machine: गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. किसानों के लिए गेहूं की हार्वेस्टिंग के लिए हडम्बा थ्रेसर मशीन बाजार में आ गयी है. हडम्बा थ्रेसर मशीन…और पढ़ें
विभिन्न फसलों में किसानों का काम आसान करती है यह हडम्बा थ्रेसर मशीन
हाइलाइट्स
- हडम्बा थ्रेसर मशीन मिनटों में घंटों का काम करती है.
- मशीन की कीमत 2.25 लाख से 3.50 लाख रुपये तक है.
- गेहूं के साथ कई फसलों की हार्वेस्टिंग करती है.
अंकुर सैनी/सहारनपुर: गेहूं की फसल धीरे-धीरे पकने लगी है और गेहूं पकने के बाद किसान गेहूं की हार्वेस्टिंग कर सुरक्षित फलियों से दाने निकालते हैं. लेकिन आज हम किसानों के लिए एक ऐसी मशीन को लेकर आए हैं, जो कि गेहूं के साथ-साथ सरसों, बाजरा, चना, सोयाबीन और दालों सहित कई तरह की फसलों की हार्वेस्टिंग व थ्रेसिंग आसानी से कर देती है. किसानों को मशीन खरीदने के लिए अन्य प्रदेशों में जाना पड़ता है, लेकिन अब सहारनपुर के किसानों के लिए उनके सहारनपुर में ही शक्तिमान एग्रो एजेंसी पर सभी प्रकार की मशीन आसानी से उपलब्ध हो जाती है.
गेहूं और सरसों की हार्वेस्टिंग के लिए हडम्बा थ्रेसर मशीन आ गई है, जिसको किसान खरीदकर अपने गेहूं व सरसों की हार्वेस्टिंग कर सकते हैं. यह मशीन घंटो का काम मिनट में कर देती है. वहीं दाम की बात करें तो मात्र 2 लाख 25 हजार रुपये से शुरू होकर मशीन के विभिन्न डिजाइन 3 लाख 50 हजार रुपये तक आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं. वहीं मशीन खराब हो जाने पर कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है सहारनपुर में ही मशीन के सभी पार्ट्स आसानी से उपलब्ध होंगे. साथ ही एजेंसी की ओर से मशीन की रिपेयरिंग के लिए मिस्त्री भी अप्वॉइंट किया गया है, जो कि किसान के खेत में जाकर ही उनकी मशीनों को ठीक करेगा.
गेहूं के साथ कई फसलों की हार्वेस्टिंग करती है यह मशीन
शक्तिमान एग्रो एजेंसी के डीलर हुकम सिंह ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि जैसे कि गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. किसानों के लिए गेहूं की हार्वेस्टिंग के लिए हडम्बा थ्रेसर मशीन लेकर आए हैं. पम्मी ब्रांड के थ्रेसर अब सहारनपुर में भी उपलब्ध है. जिस भी किसान भाई, जौ, सरसों, बाजरा, चना, सोयाबीन और दालों सहित कई तरह की फसलों की हार्वेस्टिंग करनी है और थ्रेसर मशीन की आवश्यकता है वह सहारनपुर के मानकमऊ बस स्टैंड मार्ग पर शक्तिमान एग्रो एजेंसी पर पहुंचकर थ्रेसर मशीन को खरीद सकता है. हडम्बा थ्रेसर मशीन ट्रैक्टर ऑपरेटर मशीन है जो की घंटो का काम मिनट में कर देती है. मशीन के दाम की बात करें तो 2 लाख 25 हजार से शुरू होकर 3 लाख 50 हजार रुपए तक की हडम्बा थ्रेसर मशीन सहारनपुर में किसानों को आसानी से उपलब्ध हो जाती है. वही मशीन के सभी पार्ट्स खराब होने पर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं साथ ही मशीन को ठीक करने के लिए मिस्त्री किसान के घर जाकर ही उसको ठीक करता है.
Saharanpur,Uttar Pradesh
February 11, 2025, 10:09 IST