गेहूं की कटाई बाद बो दें ये फसल, सिर्फ 60 दिनों में होगी छप्परफाड़ कमाई, कम समय में बन जाएंगे मालामाल

0
गेहूं की कटाई बाद बो दें ये फसल, सिर्फ 60 दिनों में होगी छप्परफाड़ कमाई, कम समय में बन जाएंगे मालामाल


Last Updated:

Agriculture News: गेहूं की कटाई के बाद खाली समय में किसान मक्का, मूंग, अरहर, मसूर जैसी फसलें उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. ये फसलें 60-70 दिनों में तैयार हो जाती हैं. लगभग अप्रैल के पहले सप्ताह  में गेहूं भी…और पढ़ें

X

इन फसलों से होगा मुनाफा।

हाइलाइट्स

  • गेहूं कटाई के बाद मक्का 60 दिनों में तैयार होती है.
  • मूंग की खेती 60-70 दिनों में तैयार हो जाती है.
  • अरहर, मसूर जैसी दलहनी फसलें भी लाभदायक हैं.

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद : गेहूं की कटाई शुरू होने वाली है. ऐसे में रवि की फसलों की कटाई और खरीफ सीजन से पहले कुछ महीने बीच में खाली बच जाते हैं. जिसे जायद सीजन कहते हैं. इस सीजन में धान मक्का की खेती पहले ही तैयार हो जाती है. इसके अलावा अन्य कई खेती ऐसी हैं, जिन्हें करके मात्र कुछ ही महीने में  मोटा मुनाफा किसान कमा सकते हैं.

कम समय में मिलेगा अधिक मुनाफा

कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक मेहंदी रत्ता ने बताया कि मार्च का लास्ट और अप्रैल की शुरुआत गर्मी और सर्दी के बीच का समय होता है. इसमें सर्दी जा रही होती है और गर्मी आ रही होती है. लगभग अप्रैल के पहले सप्ताह  में गेहूं भी कट जाते हैं, लेकिन इस बार तापमान की वजह से गेहूं कुछ सुनहरे हैं. जिसकी वजह से थोड़ा लेट कटाई शुरू होगी. लेकिन इसी बीच जो लोग गेहूं की कटाई के बाद धान की फसल करते हैं. उनके लिए बीच में बहुत समय रह जाता है. इसी बीच के समय में  किसान चाहें तो बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

इन फसलों को कर कमाएं मुनाफा

उन्होंने कहा कि इस टाइम में हम मक्का बो सकते हैं. जो 60 दिन में तैयार हो जाती है. मार्केट में नई-नई मक्का उपलब्ध है. इसके साथ ही मक्का की मांग भी बढ़ रही है. इसके अलावा हम मूंग की खेती भी कर सकते हैं. जो 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है. इस फसल को करते समय हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि वहां पर पानी जमा ना होता हो और उस जगह की गहरी जमीन न हो, उस जगह पर हम कोई भी दलहनी फसल कर सकते हैं. जिससे अच्छा मुनाफा होगा. उन्होंने कहा कि अरहर, मसूर सहित आदि दलहनी फैसलें हम बो कर आसानी से मुनाफा कमा सकते हैं. इसके साथ ही यह सभी फैसल दो सवा दो महीने के अंदर तैयार हो जाती हैं. इस प्रकार बहुत सी ऐसी फैसल हैं. जिन्हें आप धान की बुवाई से पहले करके एक साथ कई फसलों को उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. जिससे आपको बहुत फायदा होगा.

homeagriculture

गेहूं की कटाई बाद बो दें ये फसल, सिर्फ 60 दिनों में होगी छप्परफाड़ कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *