गेहूं की बुवाई से पहले लगा दें ये पत्तेदार फसल… 40 दिनों में बरसेंगे नोट! रबी सीजन में होगा 2 गुना मुनाफा
Last Updated:
Radish Farming Tips: इन दिनों धान की कटाई शुरू हो चुकी है जबकि गेहूं की बुवाई में अभी काफी समय है. ऐसे में किसान खाली खेतों में मूली की खेती कर सकते हैं. गौरतलब है कि मूली की फसल 40 दिनों में तैयार हो सकती हैं. ऐसे में किसान दिसंबर में गेहूं की बुवाई भी समय से कर सकते हैं.
शाहजहांपुर: अक्टूबर और नवंबर का महीना हरी पत्तेदार और जड़ वाली सब्जियों को उगाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. हरी पत्तेदार और जड़ वाली सब्जियां कम दिनों में तैयार हो जाती हैं और किसानों को बाजार में अच्छा भाव भी मिलता है. अगर आप इन दिनों मूली की फसल लगा दें तो दोहरा लाभ कमा सकते हैं. मूली एक जड़ वाली फसल है और मूली के पत्तों की भी मांग बाजार में रहती है. जिसकी वजह से आप दोगुनी आमदनी ले सकते हैं. मूली की खेती करते समय किसानों को उन्नत किस्म का चयन करना चाहिए.
जिला उद्यान अधिकारी डॉ पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि मूली एक ऐसी फसल है, जिसकी मांग हमेशा बनी रहती है. मूली का इस्तेमाल सलाद बनाने के लिए और अचार के लिए किया जाता है. इसके अलावा मूली की पत्तियों की मांग बाजार में बनी रहती है. मूली की पत्तियों का इस्तेमाल साग के लिए होता है. अगर आप के पास खेत खाली है तो आप मूली की फसल लगा सकते हैं, लेकिन मूली की फसल लगाते समय किसानों को उन्नत किस्म का ही चयन करना चाहिए. मूली की कई ऐसी किस्में हैं जो कम दिनों में तैयार हो जाती है और कम लागत में किसानों को अच्छा मुनाफा भी देती हैं.
मूली की टॉप किस्में
अगर आप के पास अब खेत खाली है तो खेत की गहरी जुताई करें और अंतिम जुताई के वक्त 25 से 30 टन गोबर की सड़ी हुई. खाद को खेत में बिखेर दें उसके बाद मूली की उन्नत किस्म अर्का निशांत और काशी हंस की बुवाई कर दें और अर्का निशांत जो कि 40 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है और किसान 250 से 260 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन ले सकते हैं. इसके अलावा काशी हंस जो की 40 से 45 दिनों में तैयार होती है. यह कि किसानों को 230 से 260 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें