गोरखपुर के घंटाघर का नया रूप स्वरूप से व्यापारियों को बड़ी राहत, जाने कैसे

0
गोरखपुर के घंटाघर का नया रूप स्वरूप से व्यापारियों को बड़ी राहत, जाने कैसे


Last Updated:

गोरखपुर का घंटाघर क्षेत्र, जो कभी जाम और अव्यवस्था के लिए बदनाम था, अब आधुनिक सुविधाओं और सुव्यवस्थित ढांचे के साथ नई पहचान बना रहा है. चौड़ी सड़कों, बेहतर लाइटिंग, ढकी नालियों और मल्टी-लेवल पार्किंग के निर्माण से यातायात और व्यापार दोनों को नई गति मिली है. विरासत को सहेजते हुए बनाए गए भित्ति चित्र और स्मारक इस क्षेत्र को सांस्कृतिक आकर्षण भी दे रहे हैं, जिससे घंटाघर व्यापार, पर्यटन और आधुनिकता का केंद्र बनता जा रहा है.

गोरखपुर. शहर के सबसे व्यस्त और अव्यवस्थित इलाकों में गिने जाने वाला घंटाघर आज एक नई पहचान के साथ उभर रहा है. जहां पहले संकरी गलियां, घंटों का ट्रैफिक जाम और बेतरतीब बाजार लोगों की मजबूरी बन चुके थे, वहीं अब यह क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं और सुव्यवस्थित ढांचे के कारण आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. घंटाघर बाजार का महत्व हमेशा से खास रहा है. पूर्वांचल के 20 से अधिक जिलों का व्यापार लंबे समय तक यहीं से संचालित होता रहा, लेकिन अव्यवस्था और जाम ने इसकी रफ्तार को धीमा कर दिया था. लोगों की पहली प्रतिक्रिया यही होती थी, गाड़ी लेकर मत जाना फंस जाओगे. इस छवि को बदलने के लिए बीते कुछ वर्षों में बड़े स्तर पर विकास कार्य किए गए.

इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार
2017 के बाद से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के तहत घंटाघर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया. चौड़ी सड़कें, बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग और ढकी हुई नालियों ने न केवल यातायात को सुगम बनाया, बल्कि पूरे इलाके में साफ-सफाई और शहरी अनुशासन की नई तस्वीर पेश की. अब यहां आना-जाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है.

कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण
इस बदलाव का सबसे अहम हिस्सा रहा मल्टी-लेवल पार्किंग और आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण, इससे जहां एक ओर पार्किंग की समस्या का समाधान हुआ, वहीं दूसरी ओर प्रभावित दुकानदारों को उसी स्थान पर पुनर्वास देकर विकास को संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ाया गया. यह पहल केवल निर्माण तक सीमित नहीं रही बल्कि इसे सम्मानजनक पुनर्स्थापन का उदाहरण भी माना जा रहा है.

वीरों की याद में चित्र और स्मारक
इतना ही नहीं इस पूरे कायाकल्प में क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को भी सहेजा गया है. स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहीदों, राम प्रसाद बिस्मिल और बंधु सिंह जैसे वीरों की याद में बनाए गए भित्ति चित्र और स्मारक इस इलाके को सांस्कृतिक पहचान भी दे रहे हैं. यह दर्शाता है कि, विकास और विरासत को साथ-साथ आगे बढ़ाया जा सकता है. आज घंटाघर केवल एक बाजार नहीं बल्कि एक ऐसा केंद्र बनता जा रहा है. जहां व्यापार, संस्कृति और आधुनिकता का संगम देखने को मिलता है. विरासत गलियारा परियोजना इस परिवर्तन को और गति दे रही है. जिससे यह क्षेत्र आने वाले समय में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों के लिए अहम साबित हो सकता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *