ग्रेटर नोएडा का एक ऐसा मंजर, जिसे देख रूह कांप जाएगी, देखें Video

0
ग्रेटर नोएडा का एक ऐसा मंजर, जिसे देख रूह कांप जाएगी, देखें Video


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी में दहशत भरा माहौल देखने को मिला. यहां पर इको विलेज वन सोसाइटी के मेन गेट पर तैनात गार्ड पियूष के साथ 4-5 दबंगों ने जमकर मारपीट की. मारपीट कर आरोपी मौके से…और पढ़ें

X

दहशत की रात: यूपी के इस शहर में  एक ऐसा मंजर जिसे देख रूह काँप जाएगी

हाइलाइट्स

  • ग्रेटर नोएडा में गार्ड से मारपीट.
  • सीसीटीवी में कैद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
  • इको विलेज वन सोसाइटी में दहशत.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा शहर में देर रात एक सोसाइटी में दहशत भरा माहौल देखने को मिला. यहां इको विलेज वन सोसाइटी के मेन गेट पर तैनात गार्ड पियूष के साथ 4-5 दबंगों ने जमकर मारपीट की. मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए. इस पूरे मामले का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. अब तेजी के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

जानें गार्ड ने क्या बताया

जिस गार्ड के साथ मारपीट हुई. उस गार्ड ने बताया गया कि वह गेट पर ड्यूटी कर रहा था. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. उसने और आगे बताया कि जिन हमलावरों ने मुझ पर हमला किया मुझे मारा पीटा है. वह उनमें से किसी को नहीं जानता है. वहीं, मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

मारपीट के बाद दहशत का माहौल

इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सोसाइटी की सुरक्षा करने वाले सुरक्षा कार्ड ही यहां पर सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों का क्या होगा.

इस पूरे मामले के बाद सोसाइटी के रहने वाले निवासियों ने एक जगह एकत्रित होकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की. अब पूरे मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है और सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

homeajab-gajab

ग्रेटर नोएडा का एक ऐसा मंजर, जिसे देख रूह कांप जाएगी, देखें Video



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों