ग्रेटर नोएडा का बुरा हाल, चल रहे हैं ऐसे अवैध अस्पताल, ले ली महिला और नवजात की जान
Last Updated:
Greater Noida News in Hindi Today: सिर्फ ग्रेटर नोएडा ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तमाम अवैध हॉस्पिटल चल रहे हैं. यहां कभी हड्डी का डॉक्टर गर्भवती महिला की डिलीवरी कराने लग जाता है तो कभी बिना डिग्री के…और पढ़ें
बड़ी खबर: “बिना मेडिकल रजिस्ट्रेशन” बिना डिग्री के चल रहा अवैध हॉस्पिटल” इस घटना
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की कथित हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तरफ से एक विशेष टीम जांच के लिए गठित की गई. जांच रिपोर्ट में अस्पताल का मेडिकल रजिस्ट्रेशन और मेडिकल संबंधित डिग्री नहीं मिली और प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही से महिला और बच्चे की मौत सामने आई. इसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अस्पताल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कहां का है पूरा मामला
पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है. यहां पर कृष्णा अस्पताल के नाम पर एक कथित अस्पताल चलाया जा रहा था. 2 जनवरी को एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने दादरी पुलिस से शिकायत दर्ज की. इस पर कार्रवाई की गई और आरोपी महिला डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गिरफ्त में खड़ी कथित महिला डॉक्टर
कोतवाली दादरी पुलिस के गिरफ्त में खड़ी कथित महिला डॉक्टर जूही और कृष्णा हॉस्पिटल के प्रबंधक राजीव को दादरी गेट से गिरफ्तार किया गया है. प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही की वजह से मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई.
एडीसीपी सुधीर कुमार ने दी ये जानकारी
एडीसीपी सुधीर कुमार ने जानकारी दी कि 2 जनवरी 2025 को सुनील कुमार जो कैलाशपुर दादरी के रहने वाले हैं उनकी तरफ से थाना दादरी में एक शिकायत पत्र दिया गया था. शिकायत पत्र में बताया गया कि वह अपनी भाभी को प्रसव के लिए कृष्णा हॉस्पिटल दादरी लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उनकी भाभी और होने वाले बच्चे की मौत हो गई थी.
शिकायत के आधार पर इसकी सूचना तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर को भेजी गई. इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच कमेटी गठित की. जांच रिपोर्ट में सामने आया कि कृष्णा हॉस्पिटल और डॉक्टर के पास कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं है और ना ही रजिस्ट्रेशन है. इस पर थाना दादरी ने मुकदमा दर्ज कर कथित महिला डॉक्टर जूही और अस्पताल के संचालक और प्रबंधक राजीव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों को ज्यूडिशल कस्टडी में जेल रवाना कर दिया है.
उन्होंने आगे बताया कि पूरे मामले में और गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है. सवाल यह है कि कब से इस अस्पताल को इस तरीके से चलाया जा रहा था और इस अस्पताल को संरक्षण कौन दे रहा था. यह बड़ा सवाल लगातार बना हुआ है. सवाल यह भी है कि अभी तक जिला चिकित्सालय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस अस्पताल पर क्यों नहीं पड़ी. क्या इस अस्पताल पर कोई भी कागजात पहले मुख्य चिकित्सा कार्यालय भेजे गए थे. अगर नहीं भेजे गए थे तब जिम्मेदार अधिकारियों ने पहले इसकी जांच पड़ताल क्यों नहीं की.