घने कोहरे ने रोकी रेली की रफ्तार, कई ट्रेनें हुई कैंसिल, कई गाडियां हो रही लेट, यहां देखें लिस्ट

0
घने कोहरे ने रोकी रेली की रफ्तार, कई ट्रेनें हुई कैंसिल, कई गाडियां हो रही लेट, यहां देखें लिस्ट


Last Updated:

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में घने कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है. कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कई देरी से चल रही हैं. सुबह के समय कोहरा अधिक रहने से परेशानी बढ़ी है। ट्रेनें लेट होने पर 100 से ज्यादा यात्रियों ने रिजर्वेशन रद्द कराया है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में घना कोहरा पड़ रहा है. कोहरे का असर हर तरफ देखने को मिल रहा है. कोहरे के कारण आगरा मंडल से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. कई ट्रेन लेट चल रही हैं तो कई ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है. ऐसे में रेलवे यात्रियों को कोहरे के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सुबह के वक़्त घना कोहरा रहता है. जिस कारण सुबह की ट्रेनें कोहरे के कारण प्रभावित हो रही हैं. जिस रुट पर कम यात्री हैं, वहां की ट्रेनों को केंसिल किया गया है.

कोहरे के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है

आगरा रेल मंडल की जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें लेट चल रही हैं. उन्होंने कहा कि फॉग की वजह से कई ट्रेनों को केंसिल किया गया है. पीआरओ श्रीवास्तव ने कहा कि अजमेर – सियालदह एक्सप्रेस, होशियारपुर एक्सप्रेस और लखनऊ – आगरा इंटरसिटी आदि ट्रेनों की अवर्ती में कमी की गई है. उन्होंने कहा कि कुछ पेसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली – कोसीकलां, भरतपुर – ईदगाह पेसेंजर आदि ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. पीआरओ ने बताया कि यह ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक केंसिल रहेंगी.

ट्रेनें लेट होने के कारण यात्री भी रिजर्वेशन केंसिल करा रहे हैं

आगरा रेल मंडल की जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि कोहरे के कारण कई यात्री भी अपना रिजर्वेशन केंसिल करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेनें लेट हो रही हैं तो ऐसे में कई यात्री अपना रिजर्वेशन केंसिल भी करा रहे हैं. जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि पिछले 2 दिनों में 100 से अधिक लोगों ने अपना रिजर्वेशन केंसिल कराया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान रेलवे ने करीब 2 लाख 20 हजार रुपए का फंड रिकवर किया है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

घने कोहरे ने रोकी रेली की रफ्तार, कई ट्रेनें हुई कैंसिल, कई गाडियां हो रही लेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *