घर में रखा आलू 4 महीने तक नहीं होगा खराब! स्टोर करने का जान लें सही तरीका
Last Updated:
Tips and Tricks: किसान आलू का उत्पादन कर तो लेते हैं, लेकिन जब उन्हें स्टोर करने की बात आती है, तो किसान परेशान हो जाते हैं. नमी और धूप, दोनों ही आलू को खराब कर देती है. ऐसे में जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह से जानते हैं कि आलू को कैसे स्टोर करके रखें.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती करते हैं. कम लागत में आलू की खेती से अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है. वही आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है. मार्च के महीने में आलू की खुदाई शुरू हो जाती है. ऐसे में कई बार सही तरीके से आलू को स्टोर नहीं किया जाता है, जिस कारण आलू जल्दी खराब होने लगता है. आलू जल्दी खराब होने के कारण किसानों का आर्थिक नुकसान होता है, जिस कारण किसान अक्सर परेशान रहते हैं.

अधिकतर घरों में आलू और प्याज को एक ही स्थान पर रख दिया जाता है, जिस कारण आलू जल्दी खराब होने लगते हैं. आलू और प्याज को अलग रखना चाहिए, जिससे आलू को आप करीब दो से तीन महीने तक घर पर स्टोर कर सकते हैं. आलू और प्याज को एक साथ रखने से आलू अंकुरित होने लगता है, जिस कारण स्वाद भी बदल जाता है.

आलू को गर्म तापमान में रखने से बचें. ऐसी जगह आलू को स्टोर करें, जहां रोशनी कम आए और वातावरण ठंडा हो. ऐसे में कई दिनों तक आलू फ्रेश रह सकता है. आप फर्श पर आलू को रख सकते हैं, जिस कारण आलू खराब नहीं होगा, क्योंकि गर्मियों के मौसम में आलू जल्दी खराब होने लगता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर आप आलू को घर पर ही स्टोर करना चाहते हैं. कई बार आलू का भाव बाजारों में कम रहता है. ऐसे में कुछ किसान आलू को स्टोर करना चाहते हैं, तो आप आलू को सुखी मिट्टी यह बालू में दबाकर रख दें. करीब तीन से चार महीने तक आलू खराब नहीं होगा. इस तरह परत-दर-परत आलू को दबा दें. रेत या मिट्टी आलू को नमी और रोशनी से बचाकर खराब नहीं होने देती है.

समय-समय पर आलू को देखते रहें कि कहीं कोई आलू सड़ तो नहीं गया है. अगर एक भी सड़ा हुआ आलू हो, तो वो बाकी आलू को भी सड़ा सकता है. आप आलू को एक हवादार टोकरी में रखें, जिससे उसमें हवा आती रहे और नमी न बने, जिससे लंबे समय तक आलू खराब नहीं होगा. दो-तीन महीने तक स्टोर कर सकते हैं.

हार्वेस्ट के बाद आलू को छायादार पेड़ और खुली जगह पर फैलाकर रखना चाहिए. इसके बाद धान के पैरा के छोटे-छोटे गठ्ठे बनाकर आलू को चारों तरफ से ढक दिया जाए. अगर बारिश हो, तो ऊपर से पॉलीथीन शीट डालकर सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है, जिससे आलू कई महीनों तक सुरक्षित रहेंगे.