चंदौली में छठ महापर्व की धूम, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य

0
चंदौली में छठ महापर्व की धूम, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य


Last Updated:

Chandauli News: छठ व्रती अनुराधा सिंह ने लोकल 18 से कहा कि वह मानसरोवर तालाब पर 10 वर्षों से छठ पूजा कर रही हैं. मानसरोवर तालाब का व्यवस्था हर साल बहुत अच्छा रहता है. इस बार भी यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है.

चंदौली सूर्य उपासना और लोक आस्था के प्रतीक महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया है. अब मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 4 दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा.

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के आज तीसरे दिन मुगलसराय में हजारों की संख्या में मानसरोवर और दामोदर दास तालाब पर छठ व्रती पहुंची और अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया. छठ घाट से लेकर शहर के प्रत्येक चौक-चौराहे पर पारा चंदौली पुलिस के जवान तैनात रहे.

10 वर्षों से कर रही हूं छठ पूजा 
छठ व्रती अनुराधा सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह मानसरोवर तालाब पर 10 वर्षों से छठ पूजा कर रही हैं. मानसरोवर तालाब का व्यवस्था हर साल बहुत अच्छा रहता है. इस बार भी यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है. मेरी मां भी यही से छठ पूजा करती थी. उन्होंने बताया कि छठ पूजा अपने बेटा-बेटी के लिए किया जाता है. आज हमलोग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य समय के अनुसार दिए है. पंडित जी के द्वारा भी समय देखकर ही अर्घ्य देने के लिए कहा गया.

शाम साढ़े 5 बजे दिया गया अर्घ्य 
वहीं, छठ पूजा देखने आई आराधना गुप्ता ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि छठ पूजा बहुत बड़ा त्योहार है, छठ घाट पर आकर बहुत अच्छा लगता है. मैं हर साल मानसरोवर तालाब के छठ घाट पर आती हूं. छठ मईया का बहुत मान्यता है, उनका आशीर्वाद हम सबके ऊपर बना रहे. आज हमलोग शाम 3 बजे तक घाट पर आ गए थे और शाम के साढ़े 5 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया. कल अहले सुबह हमलोग घाट पर आ जाएंगे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 4 दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा.

कुल्हड़ में पिलाएगा जाएगा चाय 
श्री श्री सूर्य मंदिर छठ पूजा कमेटी के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने लोकल 18 से बताया कि आज सूर्य मंदिर स्थित मानसरोवर तालाब पर अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया गया. आज हमलोगों को बहुत भाग दौड़ करना पड़ा, ताकि किसी व्रती और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो. यहां सुरक्षा में रेलवे के आरपीएफ जवान और चंदौली पुलिस के जवान मानसरोवर तालाब के सभी जगह पर मौजूद रहे. इसके आलावा सिविल डिफेंस के लोग, स्काउट के लोग और हमारे कमिटी के लोग भी मौजूद रहे. बहुत शांति ढंग से पहला अध्य दिया गया. SDRF की टीम भी यहां लगी रही. छठी मईया की बहुत कृपा रहती है. कल अर्ध्य का दूसरा दिन है. 3 बजे भोर से चारों सेक्टरों में चाय पिलाने का कार्य करेंगे. निशुल्क में गंगाजल, गाय का दूध, आम का पल्लव और पान का पत्ता भी दिया जाएंगा. छठ व्रतिओं को खास कुल्हड़ में चाय पिलाएगा जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

चंदौली में छठ महापर्व की धूम, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *