चचेरे भाई ने लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होते ही खिला दी दवा, तबीयत बिगड़ी और फिर हो गई मौत
Last Updated:
Noida News: नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक युवकी का अपने चचेरे भाई के साथ शारीरिक संबंध था और जब युवकी प्रेग्नेंट हो गई तो चचेरे भाई ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी. इसके बाद लड़की की हालत बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिल दहलाने और रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पहले तो एक युवती ने अपने चचेरे भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो चचेरे भाई ने उसे गर्भपात की दवा खा ली, जिससे तबीयत बिगड़ने के बाद युवती की मौत हो गई. आइए आपको पूरी घटना के बारे में बताते हैं.
दरअसल नोएडा के सेक्टर 39 की रहने वाली 18 साल की युवती का अपने चचेरे भाई के साथ शारीरिक संबंध था. परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, जब युवती प्रेग्नेंट हो गई तो चचेरे भाई ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी, जिसके बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी. लड़की की हालत बिगड़ने के बाद परिजनों को पूरी घटना के बारे में पता चला.
परिजनों का चचेरे भाई पर आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती को जबरन गर्भपात की दवा खिलाई गई. युवती की तबीयत खराब होने पर परिजन 18 दिसंबर को उसे लेकर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखकर उसे दिल्ली के सफदरगंज इलाज रेफर कर दिया. दिल्ली में कई दिनों तक चले इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ और आखिर में युवती ने 23 दिसंबर को दम तोड़ दिया. लड़की की मौत से पूरा परिवार सदमे में है.
चचेरे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतका के पिता ने पूरे मामले को लेकर नोएडा सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पिता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं 18 साल की जवान लड़की की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.